
'इसे यहां से हटाओ...', बांग्लादेश में अब निशाने पर हिंदू महिला अफसर, लगातार मिल रही धमकियां
AajTak
बांग्लादेश के कुरीग्राम जिले में हिंदू महिला जिला आयुक्त अन्नपूर्णा देबनाथ को चुनाव नामांकन रद्द करने के फैसले के बाद सांप्रदायिक गालियों और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है. जमात-ए-इस्लामी पार्टी के समर्थकों ने डीसी कार्यालय में हंगामा किया और उन्हें पद से हटाने की मांग की.
बांग्लादेश में जारी भारी उथल-पुथल और हिंसक घटनाओं के बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है. यहां के कुरीग्राम जिले में एक हिंदू महिला जिला आयुक्त (डीसी) को सांप्रदायिक गालियों और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है. डीसी अन्नपूर्णा देबनाथ ने एक उम्मीदवार का नामाकंन रद्द होने का ऐलान किया था. इस घोषणा के बाद से ही उन्हें लगातार धमकियों का सामना करना पड़ रहा है.
रद्द किया था उम्मीदवार का नामांकन असल में बांग्लादेश में होने वाले चुनावों के मद्देनजर नामांकन हो रहे हैं. यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब जमात-ए-इस्लामी पार्टी के एक उम्मीदवार बैरिस्टर सालेही का चुनाव नामांकन रद्द कर दिया गया. नामांकन रद्द होने की वजह थी कि उन पर ब्रिटेन और बांग्लादेश दोनों देशों की नागरिकता रखने का आरोप लगा था.
नामांकन रद्द करने की घोषणा खुद डीसी अन्नपूर्णा देबनाथ ने कानून की संबंधित धारा पढ़कर की. इसके बाद जमात-ए-इस्लामी के समर्थक भड़क गए. वे डीसी कार्यालय पहुंचे और वहां हंगामा करने लगे.
मिल रही हैं धमकियां समर्थकों ने अन्नपूर्णा देबनाथ को 'इस्कॉन की सदस्य' और 'भारत व आवामी लीग का दलाल' बताते हुए सांप्रदायिक गालियां दीं. उन्होंने नारे लगाए कि 'यह डीसी यहां नहीं रह सकती' नारों के साथ-साथ समर्थक उग्र होते हुए ये भी मांग करने लगे कि डीसी अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे दें नहीं तो जबरदस्ती हटा दिया जाएगा. इसके साथ ही उन्हें धमकाया भी जा रहा है.
नामांकन केंद्र के अंदर का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जमात के लोग हंगामा करते दिख रहे हैं. आजतक ने उनसे संपर्क कर इस मामले में बात करने की कोशिश की, लेकिन वह इतना डरी हुई हैं कि रिकॉर्ड पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं.
बता दें कि बांग्लादेश में जारी उथल-पुथल के बीच लगातार हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ दुखदायी घटनाएं सामने आ रही हैं. हिंदू समुदायों को कट्टरपंथियों की हिंसा का सामना करना पड़ रहा है.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








