
इसरो में वैज्ञानिक/इंजीनियर पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
AajTak
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) ने साइंटिस्ट/इंजीनियर-एससी पदों के लिए भर्ती निकाली है. आवेदन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर 2025 है.
इसरो (ISRO) के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) ने वैज्ञानिक/इंजीनियर-एससी पदों के लिए आवेदन निकाले हैं. अगर आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं और भारत के अंतरिक्ष मिशनों का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है. आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसलिए अपनी योग्यता चेक करें और जल्द से जल्द अप्लाई करें.
योग्यता: बीई/बीटेक में 65% अंक या एमई/एमटेक में 60% अंक. उम्र सीमा: अधिकतम 30 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट). सेलेक्शन प्रोसेस: लिखित परीक्षा + इंटरव्यू (50-50% वेटेज). सैलरी: ₹56,100 से ₹1,77,500 प्रति माह + भत्ते. फीस: ₹750 (कुछ कैटेगरी को रिफंड मिलेगा).
इसरो वीएसएससी भर्ती 2025: आवेदन विंडो और महत्वपूर्ण तिथियां ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 22 सितंबर 2025 (सुबह 10 बजे) आवेदन करने की अंतिम तिथि: 6 अक्टूबर 2025 (शाम 5 बजे) पात्रता की अंतिम तिथि: 06 अक्टूबर 2025
यहां करें आवेदन आवेदन केवल आधिकारिक पोर्टल: vssc.gov.in के माध्यम से किए जा सकते हैं.
कितनी मिलेगी सैलरी अगर आपका सेलेक्शन वैज्ञानिक/इंजीनियर-एससी (ग्रुप ए, लेवल 10) पद पर होता है आपको ₹ 56,100 – ₹1,77,500 प्रति माह सैलरी दी जाएगी. इसके साथ ही केंद्र सरकार के मानदंडों के अनुसार भत्ते भी मिलेंगे. रिक्तियां कई इंजीनियरिंग विषयों में हैं.
इन पदों पर होगी भर्ती अनुप्रयुक्त यांत्रिकी / मशीन डिजाइन धातुकर्म एवं सामग्री इंजीनियरिंग तापीय एवं द्रव / ऊर्जा प्रणालियां नियंत्रण प्रणाली, मार्गदर्शन और नेविगेशन रासायनिक इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी गैर-विनाशकारी परीक्षण और एयरोस्पेस सामग्री औद्योगिक सुरक्षा और अग्नि एवं सुरक्षा

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












