
'इश्क में पागल हो गया!' 20 साल की लड़की ने अपने नौकर से की शादी
AajTak
20 साल की मुस्कान, मां के साथ रहती हैं. उनकी मां ने नौकर से शादी के लिए उन्हें मना नहीं किया. आमिर से शादी के बाद मुस्कान ने भैंस की देखभाल के लिए और तीन लोगों को काम पर रखा है. वो कहती हैं कि शादी के बाद मैं आमिर से और भी ज्यादा प्यार करने लगी हूं.
20 साल की एक लड़की का अपने नौकर पर दिल आ गया. उसने नौकर को अपने घर के जानवरों की देखभाल के लिए रखा था. लेकिन लड़की उसकी ईमानदारी पर फिदा हो गई और फिर उसे शादी के लिए प्रपोज कर दिया. लड़की कहती है कि प्यार में छोटा-बड़ा, अमीर-गरीब नहीं देखा जाता है. लड़की का नाम मुस्कान है और वो पाकिस्तान के पंजाब की रहने वाली हैं. मुस्कान ने यूट्यूब वीडियो में बताया कि कैसे उन्हें 25 साल के आमिर से प्यार हो गया. आमिर को उन्होंने अपने घर की भैंस की देखभाल के लिए रखा था.
मुस्कान कहती हैं कि उनके पास चार भैंस थीं, जिनकी देखभाल के लिए आमिर को काम पर रखा था. आमिर काफी ईमानदार था और अपना काम मन लगाकर करता था. उसके आने के बाद से भैंस ज्यादा दूध देने लगी थीं. मुस्कान आमिर के काम से खासी प्रभावित हुईं और धीरे-धीरे उन्हें आमिर अच्छे लगने लगे. एक दिन उन्होंने आमिर से दिल की बात कहने का मन बना लिया.
जब आमिर तबेले में भैंस को नहला रहे थे उस वक्त मुस्कान ने आमिर को प्रपोज कर दिया. मुस्कान ने कहा कि मैं आपको पसंद करने लगी हूं और आपसे शादी करना चाहती हूं. ये सुनकर आमिर एक पल के लिए चौंक गए. मुस्कान ने जवाब देने के लिए आमिर को शाम तक का वक्त दिया. शाम को आमिर ने अपने घरवालों से पूछकर मुस्कान के शादी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया.
भैंसों की देखभाल के लिए और 3 लोगों को काम पर रखा
20 साल की मुस्कान घर में अकेले अपनी मां के साथ रहती हैं. उनकी मां ने नौकर से शादी के लिए उन्हें मना नहीं किया. आमिर से शादी के बाद मुस्कान ने भैंसों की देखभाल के लिए और तीन लोगों को काम पर रखा है. वो कहती हैं कि शादी के बाद मैं आमिर से और भी ज्यादा प्यार करने लगी हूं. वहीं आमिर कहते हैं मुस्कान से शादी कर उन्हें सबकुछ मिल गया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












