
इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से आ रही थी बीप की आवाज... लोगों में फैली दहशत, बुलाना पड़ा बम स्क्वॉड
AajTak
केरल के कोच्चि में एक रेस्टोरेंट के बाहर उस समय दहशत फैल गई, जब एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बीप की आवाज करने लगा. इलाके में अफरातफरी मच गई. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. इसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया. जांच में पता चला कि डिवाइस में कोई विस्फोटक नहीं था, लेकिन पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि डिवाइस किसने और क्यों रखा.
कोच्चि के कक्कनाड इन्फोपार्क के पास एक रेस्टोरेंट के बाहर रखे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ने उस समय दहशत फैला दी, जब उससे 'बीप' की आवाज आने लगी. इस घटना के बाद आनन-फानन में बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया. जब दस्ते ने जांच-पड़ताल की तो पता चला कि वहां कोई विस्फोटक नहीं था.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि यह डिवाइस एक बैग के अंदर रखा हुआ था. ये हो सकता है कि इसे जानबूझकर या गलती से वहां छोड़ा गया हो. पुलिस यह भी संभावना जता रही है कि यह असली विस्फोटक लगाने से पहले एक ट्रायल रन हो सकता है.
पुलिस का कहना है कि यह घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की है. रेस्टोरेंट के एक ग्राहक ने अपनी बाइक के ऊपर रखे बैग में एक हेलमेट देखा. इस पर उसने रेस्टोरेंट के मालिक से पूछा कि यह बैग और हेलमेट किसका है. इसी दौरान बैग से बीप की आवाज आने लगी. यह सुनते ही वहां मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को जानकारी दी.
यह भी पढ़ें: भोपाल में 11 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वॉड की जांच में सच्चाई आई सामने
इन्फोपार्क पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि डिवाइस से आवाज आने के बाद लोगों के बीच डर का माहौल पैदा हो गया. इसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया. दस्ते ने जांच के बाद देखा कि वहां कोई विस्फोटक नहीं था. पुलिस ने कहा कि डिवाइस को वहां क्यों रखा गया, इसका पता लगाने के लिए सबसे पहले यह जानना होगा कि इसे वहां किसने रखा. उसके बाद ही इसके कोई निष्कर्ष निकाला जा सकता है.
पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों की मदद से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बैग वहां किसने रखा और उसका मकसद क्या था. घटना के बाद स्थानीय लोगों और रेस्टोरेंट के ग्राहकों के बीच डर माहौल है. हालांकि बम निरोधक दस्ते की जांच से स्पष्ट हो गया कि डिवाइस से कोई खतरा नहीं था. इसके बावजूद पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध वस्तुओं की जानकारी तुरंत देने की अपील की है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










