
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स ने फिर पकड़ी रफ्तार, इस ब्रांड की जबरदस्त डिमांड! 40% बाजार पर किया कब्जा
AajTak
OLA Electric और Ather Energy के बीच किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की होड़ मची हुई है. दूसरी ओर टीवीएस मोटर महज एक मॉडल iQube के बूते दूसरे पोजिशन पर कायम है.
अगस्त महीने की शुरुआत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर इंडस्ट्री के लिए बेहतर ख़बर के साथ हुई है. बीते महीने इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों के निर्माण और बिक्री को बढ़ावा देने के लिए लागू किए गए (FAME II) सब्सिडी को घटाकर 15% कर दिया गया था. जिसका नतीजा ये रहा कि, जून महीने में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री में तकरीबन 56% की गिरावट देखने को मिली. लेकिन इस बार अगस्त महीने में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स ने फिर से रफ्तार पकड़ी है और एक बार फिर से बाजार चार्ज होता नज़र आ रहा है.
बीते जून महीने में कुल 45,984 यूनिट्स इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी, जो कि जुलाई महीने में 11.55% बढ़कर 51,299 यूनिट्स पहुंच गई. हालांकि ये सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा नहीं है. क्योंकि मई महीने में जब ये ख़बर आई है जून से सब्सिडी घटाई जाएगी, उस वक्त लोगों ने फटाफट इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदारी की औश्र नतीजा ये रहा कि, मई महीने में बिक्री ने 1 लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार कर लिया था. यहां पर जुलाई महीने के जो रिपोर्ट दी गई है वो वाहन पोर्टल पर 31 जुलाई तक दर्ज डाटा के अनुसार है, बाद में इसमें इजाफा संभव है.
किस ब्रांड की ज्यादा डिमांड:
इस समय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेग्मेंट में ओला, टीवीएस और एथर एनर्जी के बीच कड़ी टक्कर चल रही है. बीते जुलाई महीने में एक बार फिर से OLA Electric ने बाजी मारी है और देश की सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचने वाली कंपनी बनी है. इस दौरान कंपनी ने 18 हजार ये ज्यादा यूनिट्स की बिक्री करते हुए सेग्मेंट में 40% बाजार पर कब्जा जमाया है. वहीं टीवीएस मोटर्स महज एक स्कूटर iQube के भरोसे दूसरे पायदान पर रही और एथरी एनर्जी तीसरे पोजिशन पर कब्जा जमाने में कामयाब रही.
OLA और Ather में टक्कर:
ओला इलेक्ट्रिक और एथर एनर्जी दोनों में किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करने की होड़ मची हुई है. हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने अपने सबसे सस्ते मॉडल Ola S1 Air को लॉन्च किया है, जिसकी शुरूआती कीमत 1,09,999 (एक्स-शोरूम) तय की गई है. हालांकि ये प्राइस केवल आगामी 15 अगस्त तक के लिए ही लागू है, इसके बाद कीमत में 10,000 रुपये का इजाफा कर दिया जाएगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











