इलेक्ट्रिक कार से बनाया गाजर का हलवा, परिवार के जुगाड़ ने लोगों को किया दंग
AajTak
भारत में जुगाड़ की कला का कोई मुकाबला नहीं है. यहां लोग रोजमर्रा की चीजों को इतने अनोखे तरीकों से इस्तेमाल करते हैं कि कोई सोच भी नहीं सकता. आजकल इलेक्ट्रिक कारों का प्रचलन बढ़ रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो ने इस तकनीक का ऐसा इस्तेमाल दिखाया है, जो आपको हैरान कर देगा.

यह वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नामक अकाउंट से शेयर किया गया.वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स बताता है कि इलेक्ट्रिक कार के निर्माताओं ने शायद कभी नहीं सोचा होगा कि इसका इस तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. यह वीडियो एक बड़े से घर के आंगन में रिकॉर्ड किया गया. वहां मौजूद परिवार गाजर का हलवा बनाने की तैयारी में जुटा था. आंगन में लकड़ियां जलाकर एक बड़े भगोने में दूध गर्म किया जा रहा था. महिलाएं गाजर कद्दूकस कर रही थीं. लेकिन मेहनत कम करने के लिए उन्होंने एक अनोखा जुगाड़ अपनाया.
देखें वायरल वीडियो
घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार के पास एक टेबल पर मिक्सर ग्राइंडर रखा गया था, जो कार से बिजली लेकर चल रहा था. यह नायाब तकनीक ही इस वीडियो को इतना खास बना रही है.
'इलेक्ट्रिक कारों में यह फीचर दिया जाता है'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.