
इलाहाबाद हाईकोर्ट: कमर में paytm QR code लगाकर वकीलों से ली बख्शीश, कोर्ट जमादार सस्पेंड
AajTak
Prayagraj news: Allahabad High Court में paytm बारकोड के जरिए वकीलों से बख्शीश लेने वाले कोर्ट जमादार कभी फोटो वायरल होने के बाद मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति राजेश बिंदल ने इसे गंभीरता से लिया. और उसके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए. इसके बाद उसे निलबिंत कर दिया गया.
आपने कर्मचारियों को बख्शीश लेते तो खूब देखा होगा लेकिन इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक कोर्ट जमादार अनोखे ढंग से बख्शीश मांगने लगा. जिसकी फोटो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. कोर्ट जमादार अपने कमर पर पेटीएम बारकोड स्कैनर लगाकर वकीलो से ऑनलाइन बख्शीश मांग रहा था. इसके बाद कोर्ट ने उसे सस्पेंड कर दिया. बारकोड के जरिए वकीलों से बक्शीस लेने वाले कोर्ट जमादार कभी फोटो वायरल होने के बाद मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति राजेश बिंदल ने इसे गंभीरता से लिया. और उसके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए. इसके बाद उसे निलबिंत कर दिया गया. निलंबन के आदेश में लिखा गया है कि न्यायालय जमादार राजेन्द्र कुमार-1 कर्मचारी नंबर 5098 के खिलाफ सख्त एक्शन हुआ है. बंडल लिफ्टर राजेन्द्र कुमार कोर्ट परिसर में पेटीएम वॉलेट का उपयोग करने के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है. वही निलंबन अवधि के दौरान वह इस माननीय न्यायालय के नजारत अनुभग से जुड़ा रहेगा और वह पूर्व स्वीकृति के बिना स्टेशन भी नहीं छोड़ेगा. ये निलंबन का आदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट के महानिबंधक आशीष गर्ग द्वारा दिया गया.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.










