
इलाज को नहीं पैसे, घरवालों ने छोड़ा साथ, बुढ़ापे में मशहूर एक्ट्रेस सविता बजाज का हुआ ऐसा हाल
AajTak
बता दें कि सविता, नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की एल्यूमिनी रह चुकी हैं. एक्ट्रेस ने बताया, "मेरी सेविंग्स खत्म हो चुकी हैं. मैंने अपना सारा पैसा इलाज में लगा दिया है. मुझे सांस लेने में काफी समस्या होने लगी है. मुझे नहीं समझ आ रहा कि मैं अब कैसे जी पाऊंगी."
दिग्गज एक्ट्रेस सविता बजाज (79) करीब 50 से भी अधिक फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं. इसमें 'निशांत', 'नजराना' और 'बेटा हो तो ऐसा' जैसे शानदार फिल्में शामिल हैं. खबरों की मानें तो शगुफ्ता अली के बाद सविता बजाज आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं. सविता लगातार हॉस्पिटल के चक्कर काट रही हैं. अपना इलाज करा रही हैं. तीन महीने पहले एक्ट्रेस कोविड-19 का शिकार हुई थीं. इस दौरान एक्ट्रेस 22 दिन अस्पताल में भर्ती रहीं. हाल ही में इन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी, जिसके बाद वह दोबारा अस्पताल में भर्ती हुईं.More Related News













