
इराक की संसद के पास लगातार दागे गए 9 रॉकेट, हमले में कई जवान और नागरिक जख्मी
AajTak
बगदाद में विस्फोट की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. गुरुवार को एक बार फिर ग्रीन जोन में रॉकेट से हमला किया गया. हालांकि अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है. पिछले दो महीने में कई बार इस इलाके में हमला को चुका है. ग्रीन जोन में इराक की संसद के अलावा कई देशों के ऑफिस और सरकारी दफ्तर बने हुए हैं.
इराक की राजधानी बगदाद और उसके आसपास के ग्रीन जोन में गुरुवार को रॉकेट से हमला कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक इन इलाकों में 9 रॉकेट दागे गए हैं, जिससे सुरक्षा बल के कई जवान और आम नागरिक घायल हो गए हैं.
जानकारी के मुताबिक बगदाद के ग्रीन जोन में इराक की संसद के पास एक रॉकेट हमले की सूचना मिली है. ग्रीन जोन में कई सरकारी भवन और विदेशी मिशन हैं. इराकी सेना के अनुसार ग्रीन जोन पर बमबारी की गई है. फिलहाल इराकी सेना ने हमले में घायल हुए लोगों की संख्या का सटीक ब्योरा नहीं दिया.
राष्ट्रपति चुनाव के लिए होने वाले सत्र से पहले हमला हुआ
जानकारी के मुताबिक रॉकेट हमला ठीक उसी समय हुआ जब इराक की संसद नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए एक सत्र शुरू करने वाली थी. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सत्र को रोकने के लिए यह हमला किया गया है. यह पहली बार नहीं है जब संसद भवन को रॉकेट के हमलों ने निशाना बनाया है.
सितंबर में भी ग्रीन जाने में दागे गए थे रॉकेट
पिछले महीने भी तीन रॉकेटों ने ग्रीन जोन को अपना निशाना बनाया था क्योंकि उस समय भी संसद का सत्र बुलाया गया था. रॉयटर्स के अनुसार, बुधवार को इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में खोर मोर गैस क्षेत्र में कम से कम आठ रॉकेट दागे गए थे. हालांकि इस हमले में न तो कोई हताहत हुआ और न ही कोई ऑपरेशन प्रभावित हुआ.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









