
इरफान पठान ने इस दिग्गज को बताया भारत का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट कप्तान, वजह भी बताई
ABP News
Irfan Pathan On Virat Kohli: पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि वह भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट कप्तान हैं.
Irfan Pathan On India's Best Test Captain: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को मुंबई में खेले गए दूसरे टेस्ट में 372 रनों से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ 1-0 से जीत ली. भारत की इस जीत के बाद पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि वह भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट कप्तान हैं.
इरफान पठान ने ट्वीट कर कहा, "विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम ने सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में 372 रनों के बड़े अंतर से ब्लैक कैप्स को हराने के बाद सीरीज पर कब्जा कर लिया. जैसा कि मैंने पहले कहा है और फिर से कह रहा हूं कोहली भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट कप्तान हैं. वह 59.09 प्रतिशत की जीत के साथ शीर्ष पर हैं."

Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव आज अपने बचपन की दोस्त वंशिका सिंह से शादी रचाने वाले हैं.

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची 2026 टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, गंभीर-सूर्या ने भगवान गणेश से लिया आशीर्वाद
Team India Siddhivinayak Temple: भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे.

Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के विवाद के बीच गौतम गंभीर गुरुद्वारे पहुंचे, जिसका वीडियो सामने आया.










