
इमाम का बेटा, ISI चीफ और अब PAK आर्मी की वर्दी में कट्टर 'मौलाना'... ये है आसिम मुनीर का असली चेहरा
AajTak
जनरल आसिम मुनीर ने अपने भाषण में 'टू-नेशन थ्योरी' को जोर-शोर से उठाया था. उसने कहा था कि आपको अपने बच्चों को पाकिस्तान की कहानी सुनानी होगी, ताकि वे न भूलें कि हमारे बुजुर्गों ने क्यों माना कि हम हिंदुओं से हर पहलू में अलग हैं. इसी से टू-नेशन थ्योरी की नींव पड़ी. हम एक नहीं, दो राष्ट्र हैं. ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि इतनी नफरत भरी सोच के साथ पले-बढ़े आसिम मुनीर का बैकग्राउंड क्या है.
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के हालिया बयान को कश्मीर घाटी में हुए खूनी हमले का ट्रिगर माना जा रहा है. 17 अप्रैल को इस्लामाबाद में 'ओवरसीज पाकिस्तानी कन्वेंशन' में दिए गए एक भड़काऊ भाषण के महज 5 दिन बाद पहलगाम के बैसारन में आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की मौत हो गई.
आसिम मुनीर इस वक्त पाकिस्तान और भारत दोनों ही मुल्कों के लिए वॉन्टेड बने हुए हैं. पाकिस्तान में उनके खिलाफ विरोध बढ़ता जा रहा है और रिपोर्टों के मुताबिक, वह बंकर में छिपे हुए हैं. मुनीर को उनके ही देश में आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. आरोप है कि उनकी वजह से पाकिस्तान गहरे संकट में फंसा है. पाकिस्तान के न्यूज चैनलों और अखबारों में उनके खिलाफ तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि उनके बड़बोलेपन और आतंकी साजिशों के कारण पाकिस्तान आज टूटने की कगार पर है.
क्या कहा था मुनीर ने?
जनरल आसिम मुनीर ने अपने भाषण में 'टू-नेशन थ्योरी' को जोर-शोर से उठाया था. उसने कहा था कि आपको अपने बच्चों को पाकिस्तान की कहानी सुनानी होगी, ताकि वे न भूलें कि हमारे बुजुर्गों ने क्यों माना कि हम हिंदुओं से हर पहलू में अलग हैं. इसी से टू-नेशन थ्योरी की नींव पड़ी. हम एक नहीं, दो राष्ट्र हैं. ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि इतनी नफरत भरी सोच के साथ पले-बढ़े आसिम मुनीर का बैकग्राउंड क्या है. आइए जानते हैं आसिम मुनीर के परिवार के बारे में.
आसिम मुनीर का परिवार
आसिम मुनीर का जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ, जहां उनके पिता एक स्कूल टीचर और इमाम थे साथ ही वह हाफिज-ए-कुरान है. पाकिस्तानी न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पिता का नाम सैयद सरवर मुनीर है. आसिम मुनीर का परिवार सैयद समुदाय से संबंधित है, जिसे मुस्लिम समाज में एक सम्मानित जाति माना जाती है. सूत्रों के मुताबिक, जनरल मुनीर की पत्नी का नाम इरम आसिम है और उनकी बेटी सुंदस अज़ैर, उज़ैर अली शाह से शादीशुदा हैं. आसिम मुनीर भाषणों में अक्सर इस्लामिक संदर्भों का इस्तेमाल करते हैं और इस्लामी विचारधारा को बढ़ावा देते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












