
इमरान लगभग अंधे हुए! PAK में विपक्षियों को 'निपटाने' का लंबा ट्रेंड, नवाज-मुशर्रफ को फांसी देने की थी साजिश
AajTak
पाकिस्तान के जिस इमरान को लोग कप्तान कहकर चौड़े रहा करते थे. उस कप्तान की हालत अब सचमुच दयनीय हो गई है. 30 महीने से जेल में बंद अपनी आखों की रोशनी खोने वाले हैं. लेकिन पाकिस्तान की राजनीति में ये नई रवायत नहीं है. वहां विपक्ष के नेताओं को ठिकाने लगाने का पुराना ट्रेंड रहा है, इसमें आर्मी अहम रोल अदा करती रही है.
'इमरान खान की आंखों में खून का थक्का जमा हुआ है, इससे उनकी आंखों में काफी नुकसान पहुंचा है, उनकी दाहिनी आंखों में मात्र 15 प्रतिशत ही रोशनी बची है.' गुरुवार को पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में जब पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के वकील ने ये खुलासा किया तो लोग हतप्रभ रह गए. जेल में बंद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे इमरान खान की ये गति हो गई है कि उनकी एक आंख खराब होने को हैं, अगर स्थिति ऐसी ही रही तो वे अंधे भी हो सकते हैं.
रिपोर्ट्स के अनुसार अडियाला जेल में बद खान को सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन नाम की गंभीर आंख की बीमारी हो गई है, जिससे उनके दाहिने आंख में करीब 85% दृष्टि हानि हो चुकी है. उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफका दावा है कि जेल प्रशासन द्वारा उचित इलाज न दिए जाने से यह स्थायी अंधेपन का कारण बन सकता है. अपने भाई की हालत बताते बताते इमरान खान की बहन मीडिया के सामने फूट फूट कर रोने लगी. बता दें कि इमरान खान 30 महीने से जेल में बंद हैं.
वो इमरान खान जिन्हें पाकिस्तान की आवाम कभी सिर आंखों पर बिठाकर रखती थी, जिन्होंने पाकिस्तान के लिए क्रिकेट का इकलौता वर्ल्ड कप जीता था, जो पाकिस्तान में सियासत की नई बयार लेकर आए और फिर पीएम बने, उनकी ये हालत पाकिस्तान के इतिहास में विपक्षी नेताओं के साथ होने वाले दमन की एक और कड़ी है, जहां फांसी, निर्वासन और न्यायिक उत्पीड़न जैसे हथकंडे अपनाए जाते हैं.
नवाज शरीफ, परवेज मुशर्रफ और जुल्फिकार अली भुट्टो जैसे नेताओं के उदाहरण इस पैटर्न को स्पष्ट करते हैं. पाकिस्तान में सत्ता किसी की भी हो अमूमन विपक्ष के नेता का टॉर्चर एक स्थापित परिपाटी है.
कोई भी प्रधानमंत्री यहां अपना पूरा कार्यकाल नहीं पूरा कर सका है. तानाशाहों की भी यहां बुरी गति हुई है.
They have damaged his right eye, yet he remains the only Pakistani who has upheld the integrity and prestige of this country. He has always stood for his people. What a shameless bunch of morons, ruling Pakistan solely for their own financial gain and power. They are treating him… pic.twitter.com/55LJl9hTTr

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








