
इमरान ने फिर की भारत की तारीफ, राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- हिन्दुस्तान खुद्दार देश
AajTak
इमरान खान ने हर जतन करके देख लिया, लेकिन हुआ क्या? ना कुर्सी बची, ना इज्जत. खैर.. ये सब तो पाकिस्तान में आम बात है. जहां आज तक कोई प्रधानमंत्री ना तो पूरे पांच साल कुर्सी पर बैठ पाया है और ना ही इज्जत से कुर्सी छोड़ पाया है. इमरान खान भी बस इसी परंपरा को निभा रहे हैं और अब पक्का है कि वो जा रहे हैं.
अविश्वास प्रस्ताव से कुछ घंटे पहले इमरान खान ने राष्ट्र को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि करीब 26 साल पहले जब मैंने अपनी पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ शुरू किया. जो सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया, उससे मुझे मायूसी है लेकिन मैं फैसले का सम्मान करता हूं. मैंने एक बार ही जेल गया हूं, मेरा ईमान है कि जबतक मुल्क का इंसाफ नहीं हो जाता, मैं इंसाफ की बात करूंगा. इस दौरान इमरान खान ने भारत की जमकर तारीफ की. साथ ही कहा कि हिंदुस्तान एक खुद्दार देश है.
इमरान खान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट कम से कम डॉक्यूमेंट मंगा कर देख लेता, जिससे मुझे मायूसी हुई. उन्होंने कहा कि खुलेआम हॉर्स ट्रेडिंग हो रही है. भेड़-बकरियों की तरह उन्हें होटल में बंद किया जा रहा है. कौन सी दुनिया की जम्हूरियत में इसे इजाजत दी जाती है? इमरान ने कहा कि पाकिस्तान की डेमोक्रेसी का खुलेआम मजाक बन गया है.
इमरान ने कहा कि जिस राष्ट्र की 60 प्रतिशत से ज्यादा आबादी 30 साल से कम है. ऐसे राष्ट्र के युवा को हम नहीं बचाएंगे और उन्हें ये दिखाएंगे कि आपके यहां नेता रिश्वत लेकर सरकार गिरा रहे हैं, हम उन्हें क्या दिखा रहे हैं. पाकिस्तान के जनप्रतिनिधि अपने जमीर बेच रहे हैं. रिजर्व सीट वाले भी खुलेआम बिक रहे हैं. मैं पाकिस्तानी के तौर पर बात कर रहा हूं. मैं ये सपने देखता था कि इस मुल्क को बड़ा मुल्क बनना है. ये जो हो रहा है वह स्ट्रगल है. जो हो रहा है उससे इस सपने को धचका लगता है.
इमरान ने कहा कि मैंने इस तरह की चीजें किसी भी वेस्टर्न डेमोक्रेसी में नहीं देखी है. न कोई किसी को खरीद सकता है और न कोई खुद को बेच सकता है. मैंने जब जनता को इस्लामाबाद में बुलाया था तब मैंने कहा था कि ये जो आप देख रहे हैं... मैं ऐसे किसी को भी नहीं देख सकता हूं. मैंने आज से 30 साल पहले इराक के खिलाफ मार्च किया था. मैं अपने अपने कौम से कह रहा हूं कि आपको अपने आप को बचाना है, विदेशी साजिशों के खिलाफ आप नहीं खड़े होंगे तो कौन आपको बचाएगा?
अमेरिकी अधिकारी ने कहा- इमरान को रूस नहीं जाना चाहिए था
इमरान ने कहा कि साइफर हम पब्लिश कर दें तो हमारी सीक्रेट इन्फॉर्मेशन दुनिया को पता चल जाएगी. उन्होंने कहा कि अमेरिका में पाकिस्तानी एंबेसडर की मुलाकात अमेरिकी अधिकारी से हुई. उसने कहा कि इमरान को रूस नहीं जाना चाहिए था. उसने कहा कि अगर आप इमरान खान अविश्वास प्रस्ताव से बच जाते हैं तो पाकिस्तान को कम मुश्किलें उठानी पड़ेगी. लेकिन वो हार जाते हैं तो पाकिस्तान को माफ कर दिया जाएगा.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









