
इमरान खान रैली करने गए थे, लोगों ने 'घड़ी चोर' बोलकर स्वागत किया
AajTak
लाहौर में एक जनसभा को संबोधित करने गए इमरान खान के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी की है. उन्हें घड़ी चोर कहकर संबोधित किया गया है. इमरान की तरफ से इस नारेबाजी पर कोई प्रतिक्रिया तो नहीं दी गई, लेकिन पूर्व पीएम के लिए ये एक असहज करने वाली स्थिति रही.
पाकिस्तान में इमरान खान की मुश्किल लगातार बढ़ती जा रही है. तोशखाना मामले में जब से उन्हें दोषी माना गया है, उनकी जबरदस्त फजीहत हुई है. अब लाहौर में एक जनसभा को संबोधित करने गए इमरान खान के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी की है. उन्हें घड़ी चोर कहकर संबोधित किया गया है. इमरान की तरफ से इस नारेबाजी पर कोई प्रतिक्रिया तो नहीं दी गई, लेकिन पूर्व पीएम के लिए ये एक असहज करने वाली स्थिति रही.
जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान चुनाव आयोग ने तोशखाना मामले में देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की संसद सदस्यता रद्द कर दी है. खान पर आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए जो तोहफे लिए थे, उसके बारे में गलत जानकारी दी. असल में इमरान खान 2018 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे. उन्हें अरब देशों की यात्राओं के दौरान वहां के शासकों से महंगे गिफ्ट मिले थे. उन्हें कई यूरोपीय देशों के राष्ट्रप्रमुखों से भी बेशकीमती गिफ्ट मिले थे, जिन्हें इमरान ने तोशाखाना में जमा करा दिया था. लेकिन इमरान खान ने बाद में तोशाखाना से इन्हें सस्ते दामों पर खरीदा और बड़े मुनाफे में बेच दिया. इस पूरी प्रक्रिया को उनकी सरकार ने बकायदा कानूनी अनुमति दी थी. आरोप लगा कि इमरान को कुल 5.8 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. इसी मामले में इमरान की सदस्यता रद्द करने का फैसला हुआ है.
अब उसी फैसले के बाद गुरुवार को इमरान खान लाहौर पहुंचे थे. उनकी तरफ से एक रैली को संबोधित किया जाना था, लोगों की भी अच्छी भीड़ थी. लेकिन कार्यक्रम में पहुंचते ही कई लोगों ने इमरान खान को घड़ी चोर कहकर संबोधित किया. काफी देर तक इस तरह की नारेबाजी होती रही. इससे पहले भी इमरान खान के खिलाफ इस प्रकार की नारेबाजी देखने को मिली है. उनके कुछ ऐसे बयान भी रहे हैं जिस वजह से उनकी फजीहत हुई है. अब इस तोशखाना मामले ने उनकी छवि को और ज्यादा धूमिल करने का काम कर दिया है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









