
इमरान खान पर हमले पर सियासत जारी, PM ने चीफ जस्टिस से की न्यायिक जांच की सिफारिश
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर इमरान खान पर हुए हमले की न्यायिक जांच कराने की सिफारिश की है. उन्होंने कहा है इस केस की जल्द से जल्द जांच होनी चाहिए. इसके लिए एक आयोग का गठन किया जाए, जिसमें सभी मौजूदा जज हों,
पूर्व PAK पीएम इमरान खान पर हुए हमले के मामले में पाकिस्तान के अंदर सियासी लड़ाई थमती नजर नहीं आ रही है. पहले जहां इमरान ने हमले के लिए पीएम शहबाज शरीफ सहित 3 लोगों को जिम्मेदार ठहराया था तो वहीं अब शहबाज ने पूरे केस की न्यायिक जांच कराने की सिफारिश कर डाली है.
दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने चीफ जस्टिस उमर अता बंदियाल को एक चिट्ठी लिखी है. अपने पत्र में शरीफ ने एक तरफ जहां हमले और उसके बाद के घटनाक्रमों पर एक के बाद एक 5 सवाल दागे हैं तो वहीं दूसरी तरफ इसकी न्यायिक जांच कराने की हिमायत भी की है.
चीफ जस्टिस को लिखे पत्र में शहबाज शरीफ ने कहा है कि इमरान खान पर हुए हमले की जांच के लिए एक न्यायिक आयोग का गठन किया जाना चाहिए, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के सभी मौजूदा जज शामिल हों.
पत्र लिखकर उठाए ये 5 सवाल
शहबाज शरीफ ने अपने पत्र में चीफ जस्टिस से हमले और हमले के बाद हुए 5 घटनाक्रमों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा है.
1. इमरान खान के काफिले को सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी किस जांच एजेंसी पर थी? क्या सुरक्षा प्रोटोकॉल और दूसरी मानक संचालन प्रक्रियाएं लागू थीं और क्या इन प्रोटोकॉल का पालन किया गया?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.









