
इमरान खान ने पूरे पाकिस्तान में 'सुसाइड बम' लगा दिया था : पूर्व पाक पीएम
AajTak
पूर्व पीएम अब्बासी ने वित्तीय गड़बड़ी के लिए इमरान खान को दोषी ठहराया और कहा कि इमरान ने देश से किए वादों को तोड़ दिया है.
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) नेता और पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद कगन अब्बासी ने सोमवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान को लेकर बड़ा दावा किया है. अब्बासी ने इमरान खान को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) सौदे के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने इमरान के दोषपूर्ण फैसलों को पाकिस्तान के लिए 'सुसाइड बम' की तरह बताया.
पीएमएल-एन के नेता अब्बासी ने ट्वीट किया और कहा कि PTI ने पूरे देश में आत्मघाती बम धमाकों को अंजाम दिया है. उन्होंने पिछले महीने जो निर्णय लिए, साथ ही जिस तरह से उन्होंने IMF सौदे का उल्लंघन किया, वह देश के खिलाफ आत्मघाती हमले की तरह थे.
इमरान खान ने मुल्क को संकट में डाल दिया
पूर्व पीएम अब्बासी ने वित्तीय गड़बड़ी के लिए इमरान खान को दोषी ठहराया और कहा कि इमरान ने देश से किए वादों को तोड़ दिया है. इमरान ने अपनी भ्रष्ट नीतियों के कारण देश को संकट में डाल दिया है. अब्बासी ने पाकिस्तान के लोगों से बिना किसी से डरे संकट से निपटने की अपील की.
इमरान सरकार पर लगा रहे गंभीर आरोप
बता दें कि सत्ता गंवाने के बाद से इमरान खान लगातार विपक्ष और अमेरिका तक पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. इमरान खान ने एक रैली में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ को भ्रष्ट करार दिया था. इमरान का कहना था कि अमेरिका ने बिना हमला किए पाकिस्तान को गुलाम बना दिया. उन्होंने शहबाज शरीफ पर निशाना साधा और कहा कि पाकिस्तान के लोग 'आयतित सरकार' को स्वीकार नहीं करेंगे.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









