
इमरान खान ने नए आर्मी चीफ को लेकर दिया ऐसा बयान, पूरे पाकिस्तान में मचा बवाल, सेना भी आई विरोध में
AajTak
पाकिस्तान की सेना ने बयान में कहा कि सेना फैसलाबाद की एक रैली के दौरान पीटीआई अध्यक्ष द्वारा सैन्य नेतृत्व के बारे में अपमानजनक और गैरजरूरी बयानों से हताश है. ISPR ने कहा, अफसोस की बात है कि सेना के वरिष्ठ नेतृत्व को बदनाम करने और कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है.
पाकिस्तान (Pakistan) में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran khan) के सेना प्रमुख पर दिए बयान के बाद बवाल मच गया है. पाकिस्तान की सेना ने जहां पीटीआई (PTI) अध्यक्ष इमरान खान के बयान पर नाराजगी व्यक्त की, तो वहीं प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उन पर जमकर निशाना साधा. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी (President Arif Alvi) ने भी इस बयान से दूरी बना ली है. विवाद बढ़ने के बाद इमरान की पार्टी पीटीआई को भी सफाई देनी पड़ी.
दरअसल, इमरान खान ने फैसलाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए सरकार पर निशाना साधा था. इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार अपने नए सेना प्रमुख की नियुक्ति के लिए चुनावों में देरी कर रही है. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान को देशभक्त सेना प्रमुख मिलता है, तो वह मौजूदा शासकों को नहीं छोड़ेगा.
सेना ने जताई नाराजगी
पाकिस्तान की सेना के मीडिया विंग इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन (ISPR) ने बयान में कहा कि सेना फैसलाबाद की एक रैली के दौरान पीटीआई अध्यक्ष द्वारा सैन्य नेतृत्व के बारे में अपमानजनक और गैरजरूरी बयानों से हताश है. ISPR ने कहा, अफसोस की बात है कि सेना के वरिष्ठ नेतृत्व को ऐसे समय में बदनाम करने और कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, जब सेना हर दिन लोगों की सुरक्षा के लिए जी जान से जुटी है. पाकिस्तान इन दिनों भयानक बाढ़ का सामना कर रहा है. इसमें 1300 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. सेना लगातार राहत कार्य में जुटी है.
पाकिस्तानी सेना ने कहा कि देश के वरिष्ठ नेता, जिन्हें संविधान की प्रक्रिया अच्छे से पता है, वे सेना प्रमुख की नियुक्ति पर विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक है.
पाकिस्तान के पीएम ने इमरान खान पर साधा निशाना

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









