
इमरान खान ने जेल में पूरे किए 100 दिन, पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट से न्याय सुनिश्चित करने को कहा
AajTak
इमरान खान 26 सितंबर को जिला जेल अटक से स्थानांतरित किए जाने के बाद रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं. उन्हें तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद पांच अगस्त को गिरफ्तार किया गया था. पीटीआई ने कहा कि खान को अपने सिद्धांतों पर अडिग रहने, गलत चीजों से समझौता न करने और संविधान की गरिमा की बहाली के लिए आवाज उठाने के कारण दंडित किया जा रहा है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के जेल में 100 दिन पूरे होने पर उनकी पार्टी ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय से उनकी तत्काल रिहाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘हत्या के प्रयास में गोली मारे जाने से लेकर उनके घर पर हमला, तोड़फोड़, आंसू गैस का इस्तेमाल और अब अवैध रूप से एक छोटी सी कोठरी में कैद किए जाने से लेकर न्याय तक पहुंच से वंचित किए जाने तक, इमरान खान अपने सिद्धांतों तथा अपने हर शब्द और दावे पर कायम रहे हैं.’’
खान 26 सितंबर को जिला जेल अटक से स्थानांतरित किए जाने के बाद रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं. उन्हें तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद पांच अगस्त को गिरफ्तार किया गया था. गोपनीय दस्तावेज लीक होने के मामले में उनके करीबी सहयोगी और पूर्व विदेश मंत्री 67 वर्षीय शाह महमूद क़ुरैशी को भी इसी जेल में रखा गया है. खान और क़ुरैशी ने खुद को निर्दोष बताया है.
पीटीआई ने कहा कि खान को अपने सिद्धांतों पर अडिग रहने, गलत चीजों से समझौता न करने और संविधान की गरिमा की बहाली के लिए आवाज उठाने के कारण दंडित किया जा रहा है. इसने खान की तत्काल रिहाई की मांग की और कहा कि सरकार द्वारा की जा रही उनकी पार्टी को कुचलने की कवायद पर तुरंत अंकुश लगाया जाना चाहिए.
इसने उच्चतम न्यायालय से देश को एक बड़ी आपदा से बचाने और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने का आग्रह किया. पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि आम चुनाव आठ फरवरी, 2024 को होगा.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.








