
इमरान खान को सजा सुनाने के बाद लंदन गए पाकिस्तानी जज का PTI समर्थकों ने किया उत्पीड़न, Video
AajTak
पाकिस्तान के इस्लामाबाद जिला एवं सत्र न्यायालय के जज हुमायूं दिलावर ने बीते सप्ताह इमरान खान को तोशाखाना मामले में पांच साल की सजा सुनाई थी. खान को सजा सुनाने के बाद जज दिलावर लंदन चले गए थे. अब लंदन में पीटीआई समर्थक उन्हें परेशान कर रहे हैं.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना मामले में जिस जज ने तीन साल की सजा सुनाई, वो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. खान को सजा सुनाए जाने के तुरंत बाद परिवार समेत लंदन पहुंचे इस्लामाबाद जिला एवं सत्र न्यायालय के जज हुमायूं दिलावर को लंदन में पीटीआई (इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ) के समर्थकों के उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा है.
जज दिलावर पीटीआई प्रमुख को सजा सुनाने के तुरंत बाद शनिवार को ही हल यूनिवर्सिटी में एक ज्यूडिशियल कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए लंदन चले गए. सम्मेलन 5-13 अगस्त के बीच हो रहा है.
सोशल मीडिया पर ऐसी बातें भी चल रही हैं कि वो पीटीआई समर्थकों के गुस्से से बचने के लिए देश से बाहर चले गए. इसी बीच सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें पीटीआई समर्थक जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, हुमायूं दिलावर की गाड़ी का पीछा करते दिख रहे हैं.
पुलिस को देनी पड़ी है सुरक्षा
जज को परेशान करने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं जिसे देखते हुए ब्रिटेन की पुलिस जज को अपनी सुरक्षा दे रही है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पीटीआई समर्थक पुलिस की सुरक्षा के बावजूद जज हुमायूं दिलावर के पास जाने की कोशिश करती है. हालांकि, एक सुरक्षाकर्मी उसे रोक लेता है. पीटीआई समर्थक जज के खिलाफ ट्विटर पर कई हैशटैग भी चला रहे हैं.
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यूडिशियल कॉन्फ्रेंस की मेजबानी कर रहे हल यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट कर दिया है कि कॉन्फ्रेंस में शामिल प्रतिभागियों के चयन में उनकी कोई भूमिका नहीं थी. पाकिस्तान से जज दिलावर समेत जिन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है, उनका चुनाव पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट और इस्लामाबाद और पेशावर के हाई कोर्ट ने किया था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









