
इमरान खान के एक नहीं दोनों पैरों में लगी हैं गोली, जख्म के 16 निशान... बेहोशी की हालत में लाए गए थे हॉस्पिटल
AajTak
इमरान खान पर हमले से जुड़ी जानकारी सामने आई है. जिन्ना अस्पताल लाहौर के अनुसार जब उन्हें अस्पताल लाया गया तो वे बेहोशी की हालत में थे और उनके दोनों पैर जख्मी थे. उनके दोनों पैर में चोट के 16 निशान थे.
गुरुवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हुई फायरिंग के मामले में नई जानकारी सामने आई है. जानकारी के अनुसार इमरान खान को जब अस्पताल लाया गया था तो वे बेहोशी की हालत में थे. इसके अलावा उनके दोनों पैरों में गोलियां लगी थी.
जब उन्हें अस्पताल लाया गया था तो उनके दोनों पेरों में जख्म के 16 निशान थे. गोली की वजह से दाएं पैर की हड्डी टूट गई है. जबकि गोली बाएं पैर को छूकर निकल गई थी. ये जानकारी लाहौर के जिन्ना अस्पताल प्रशासन ने दी है.
बता दें कि जब इमरान खान पर हमलावर ने नीचे से गोलियां चलाई थी. पैरों में गोलियां लगने के बाद इमरान खान बेहोश हो गए थे. इस हमले के बाद इमरान खान को बाद में शौकत खानम अस्पताल ले जाया गया. फिर इस अस्पताल में उनका इलाज किया गया. अभी इमरान खान की हालत स्थित है. लेकिन गोलियों के कुछ टुकड़े उनकी टांग में फंस गए हैं. शौकत खानम अस्पताल को इमरान खान ने ही अपनी मां के नाम पर बनवाया है.
लाहौर में शौकत खानम अस्पताल के बाहर इमरान खान के पूर्व स्वास्थ्य सलाहकार डॉ फैसल सुल्तान ने ऑपरेशन के बाद कहा कि उनकी हालत स्थिर है. डॉ फैसल सुल्तान ने कहा कि एक्स रे रिपोर्ट और स्कैन के अनुसार उनकी टांग में गोलियों के टुकड़े हैं. उन्होंने कहा कि उनके टिबिया शीन (tibia shin) हड्डी में गोली का एक टुकड़ा फंसा हुआ है. टांग की सामने वाली हड्डी को टिबिया शीन कहते हैं.
रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार यानी कि 3 नवंबर को पाकिस्तान के गुजरांवाला के अल्लाहवाला चौक पर पीटीआई के चेयरमैन इमरान खान पर हमला हुआ था. ये हमला तब हुआ जब इमरान का आजादी मार्च का कारवां इस्लामाबाद की ओर बढ़ रहा था. तभी इमरान खान पर हमलावर फैजल भट्ट ने गोली चलाई. इस शख्स के ताबड़फोड़ फायरिंग से वहां हलचल मच गई. एक शख्स और गोलियां बरसाने वाला था तभी वहां मौजूद एक दूसरे शख्स ने हमलावर को काबू कर लिया.
इस हमले के बाद इमरान खान ने कहा कि वे आजादी मार्च जारी रखेंगे. अस्पताल से ही इमरान ने कहा कि मैं झुकने वाला नहीं हूं. मेरा हकीकी आजादी मार्च जारी रहने वाला है. इमरान आज पाकिस्तान की आवाम को संबोधित करने वाले हैं

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.








