
इमरान खान की राजनीतिक पारी पर लगेगा ब्रेक! पाकिस्तान सरकार लगाने जा रही पार्टी पर बैन
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ा झटका लगने जा रहा है. पाकिस्तान सरकार ने उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पर बैन लगाने का फैसला किया है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ा झटका लगने जा रहा है. शहबाज शरीफ की अगुवाई में पाकिस्तान सरकार ने जेल में बंद इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पर बैन लगाने का फैसला किया है. खुद सूचना मंत्री ने इसकी जानकारी दी.
सूचना मंत्री अत्ता तरार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सरकार इमरान खान की पीटीआई पार्टी पर बैन लगाने जा रही है. पाकिस्तान सरकार ने पीटीआई पर बैन लगाने का फैसला किया है. इस संदर्भ में अब मामले को सुप्रीम कोर्ट के पास रेफर किया जाएगा.
सूचना मंत्री ने कहा कि अगर देश को सही दिशा में आगे बढ़ना है तो पीटीआई के अस्तित्व को खत्म करना जरूरी है. नौ मई के दंगे, विदेशी फंडिंग और साइफर केस को ध्यान में रखते हुए हमारा मानना है कि ऐसे विश्वसनीय सबूत हैं जिनके दम पर पीटीआई को प्रतिबंधित किया जा सके.
उन्होंने कहा कि पीटीआई की राष्ट्रविरोधी गतिविधियों की वजह से उस पर बैन लगाने का फैसला किया गया है. उन्होंने कहा कि इमरान खान ने अपनी राजनीतिक इच्छाओं के लिए देश के राजनयिक संबंधों को खराब करने की कोशिश की. उनके खिलाफ विदेशी फंडिंग का केस स्थापित हो चुका है, उन पर नौ मई के दंगों का केस सिद्ध हो चुका है. ऐसे भी और कई केस हैं, जिनके वह दोषी हैं. इन सभी सबूतों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









