
इमरान खान की पूर्व बीवी जेमिमा और मरियम नवाज क्यों भिड़ीं?
AajTak
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी और ब्रिटिश पत्रकार जेमिमा गोल्डस्मिथ और विपक्षी दल की नेता मरियम नवाज ट्विटर पर मंगलवार को भिड़ गईं.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी और ब्रिटिश पत्रकार जेमिमा गोल्डस्मिथ और विपक्षी दल की नेता मरियम नवाज ट्विटर पर मंगलवार को भिड़ गईं. पीएमएल-एन के उपाध्यक्ष के बेटे और शरीफ परिवार के कथित भ्रष्टाचार के बारे में इमरान खान की टिप्पणी के बाद जेमिमा गोल्डस्मिथ और मरियम नवाज में वाकयुद्ध छिड़ गया. (फाइल फोटो-Getty Images) असल में, एक चुनावी रैली के दौरान पीएम इमरान खान ने ब्रिटेन में पोलो खेलने के लिए मरियम नवाज के बेटे जुनैद सफदर पर तंज कसा था. इसी के बाद से यह विवाद शुरू हुआ. (फोटो-ऱॉयटर्स)
ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









