
इमरान खान की थप्पड़बाज नेता, LIVE टीवी पर सांसद को जड़ दिया तमाचा
AajTak
यह घटना तब घटी जब एक निजी टीवी चैनल पर इमरान खान की पार्टी की नेता फिरदौस आशिक अवान और विपक्षी पीपीपी एमएनए के सांसद कादिर मंदोखेल आपस में किसी मुद्दे पर तीखी बहस कर रहे थे.
पाकिस्तान के नेता अपनी बचकाना हरकतों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. कभी वो भारत के बारे में बयानबाजी करते हैं तो कभी कुछ और हरकत करते रहते हैं. ऐसी ही एक घटना तब घटी जब लाइव शो के दौरान इमरान खान की पार्टी की नेता ने दूसरे पैनलिस्ट को थप्पड़ जड़ दिया. All Photos: videograb- twitter/MurtazaViews डॉन न्यूज के मुताबिक, यह घटना तब घटी जब एक निजी टीवी चैनल पर इमरान खान की पार्टी की नेता फिरदौस आशिक अवान और विपक्षी पीपीपी के सांसद कादिर मंदोखेल आपस में किसी मुद्दे पर तीखी बहस कर रहे थे. देखते ही देखते यह बहस उग्र हो गई और दोनों एक दूसरे को भला बुरा कहने लगे. फिर बहसबाजी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि फिरदौस आशिक ने उन्हें तमाचा मार दिया. इतना ही नहीं टीवी शो के दौरान फिरदौस इतना ज्यादा भड़क गईं कि उन्होंने सांसद के कॉलर को भी पकड़ लिया था.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












