
इमरान खान की आंखों का 'सीक्रेट' ऑपरेशन,आधी रात को जेल से अस्पताल ले गई सरकार
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को आंखों की बीमारी (CRVO) के इलाज के लिए पिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें एंटी-वीईजीएफ इंजेक्शन की दूसरी डोज दी गई. पीटीआई और उनके परिवार ने सरकारी इलाज की गोपनीयता पर सवाल उठाए हैं.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) प्रमुख इमरान खान को मंगलवार तड़के रावलपिंडी की अदियाला जेल से इस्लामाबाद के पिम्स (PIMS) अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के अनुसार, इमरान खान 'राइट सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन' (CRVO) नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं, जिससे उनकी आंखों की रोशनी पर असर पड़ा है.
अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, इमरान खान को एंटी-वीईजीएफ (Anti-VEGF) इंट्राविट्रियल इंजेक्शन की दूसरी खुराक दी गई. इससे पहले उन्हें 24 जनवरी को पहली डोज दी गई थी.
डॉक्टरों के एक विशेष बोर्ड, जिसमें हृदय रोग विशेषज्ञ और फिजिशियन शामिल थे, ने पहले उनके दिल की जांच (ECG और ईको) की और रिपोर्ट सामान्य आने के बाद ही आंखों के इलाज का प्रोसीजर शुरू किया. यह एक 'डे-केयर' सर्जरी थी, जिसके बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया.
यह भी पढ़ें: इमरान खान को दो बार मिला ‘डील’ का ऑफर, फिर बिगड़ गई बात, शहबाज के करीबी का बड़ा खुलासा
पीटीआई और परिवार ने उठाए सवाल इमरान खान की बहन अलीमा खानम और उनकी पार्टी पीटीआई ने इस पूरी प्रक्रिया की गोपनीयता पर गंभीर सवाल उठाए हैं. अलीमा खानम ने कहा, "हमें सरकारी अस्पतालों की रिपोर्ट पर भरोसा नहीं है. हमें बिना बताए आधी रात को उन्हें अस्पताल क्यों ले जाया गया?" पीटीआई ने मांग की है कि इमरान खान का इलाज उनके निजी अस्पताल 'शफा इंटरनेशनल' में कराया जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे.
संसदीय कार्य मंत्री तारिक फजल चौधरी ने स्पष्ट किया कि सरकार मानवीय आधार पर इमरान खान को सभी कानूनी चिकित्सा सुविधाएं दे रही है. उन्होंने बताया कि पहली खुराक के बाद खान की नजर में सुधार हुआ है और अब तीसरी डोज 24 मार्च को दी जाएगी.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









