
इमरान और पाकिस्तान आर्मी में था तनाव, शेख रशीद ने माना, इमरान को नवाज की पार्टी से सीखने की दी नसीहत
AajTak
पाकिस्तान में इमरान सरकार में गृह मंत्री रहे शेख रशीद ने आर्मी से तनाव की बात कबूल की है. उन्होंने माना है कि इमरान खान और आर्मी के बीच तनाव था. रशीद ने ये भी कहा कि PML-N के नेता खुलेआम आर्मी को कोसते थे, लेकिन अब उनके जूते पॉलिश कर रहे हैं.
क्या पाकिस्तान में इमरान खान की कुर्सी सेना की वजह से गई? ऐसा इसलिए क्योंकि इमरान की सरकार में गृह मंत्री रहे शेख रशीद ने इमरान और सेना के बीच तनाव की बात मानी है. रशीद ने ये भी कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) को नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) से कुछ सीखना चाहिए, जो सेना की आलोचना भी करती है, लेकिन सत्ता में आने के लिए शांति भी बनाए रखती है. उन्होंने ये भी माना है कि PTI और सेना के बीच कुछ 'गलतफहमियां' थीं.
शेख रशीद आवामी मुस्लिम लीग (AML) के प्रमुख हैं और इमरान खान के समर्थक हैं. इमरान सरकार में शेख रशीद गृह मंत्री थे. पिछले हफ्ते पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद सोशल मीडिया पर सेना की आलोचना हुई थी. रशीद का कहना है कि सेना की आलोचना नहीं की जानी चाहिए थी.
शेख रशीद ने इमरान को नसीहत देते हुए कहा, जो लोग (PML-N) आर्मी को कोसते थे, अगर वो आर्मी से शांति बना सकते हैं, तो हमें भी सारी गलतफहमियों को दूर करना चाहिए और आर्मी से अच्छे रिश्ते बनाने चाहिए. उन्होंने कहा कि PML-N के नेता खुलेआम आर्मी की आलोचना करते थे, लेकिन अब वो उनके जूते पॉलिश कर रहे हैं.
हालांकि, पाकिस्तान के इस पूरे सियासी संकट से आर्मी ने दूरी बनाए रखी. आर्मी का कहना था कि उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन ये भी सच है कि पाकिस्तान के 75 साल के इतिहास में 35 साल आर्मी ने ही राज किया है.
ये भी पढ़ें-- शहबाज शरीफ का भारत को लेकर कैसा रहा है नजरिया, चीन क्यों मानता है इमरान से बेहतर दोस्त?
ऐसे बिगड़ते चले गए इमरान और आर्मी चीफ बाजवा के रिश्ते!

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










