
इन 8 फलों में होता है खूब पानी, गर्मियों में नहीं होगी डिहाइड्रेशन की समस्या
AajTak
गर्मियों के मौसम में डिहाइड्रेशन और लू लगने की समस्या आम है. इस मौसम में खानपान पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है. गर्मियों में ऐसे फल खाने चाहिए जिसमें पानी की मात्रा ज्यादा हो. इससे आपके शरीर में पोषक तत्वों के साथ पानी की भी कमी नहीं होगी. आइए जानते हैं किस फल में कितना पानी होता है और इस मौसम में इन जूसी फलों को खाना कितना फायदेमंद है.
गर्मियों के मौसम में डिहाइड्रेशन और लू लगने की समस्या आम है. इस मौसम में खानपान पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है. गर्मियों में ऐसे फल खाने चाहिए जिसमें पानी की मात्रा ज्यादा हो. इससे आपके शरीर में पोषक तत्वों के साथ पानी की भी कमी नहीं होगी. आइए जानते हैं किस फल में कितना पानी होता है और इस मौसम में इन जूसी फलों को खाना कितना फायदेमंद है. तरबूज- तरबूज में 92% तक पानी होता है जो गर्मियों में डिहाइड्रेशन दूर करने का काम करता है. ये ना केवल खाने स्वादिष्ट लगता है बल्कि ये कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है. ये दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है. आम- आम में 83% तक पानी होता है. गर्मियों में आम खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है. साबुत आम खाने के अलावा इसे डेजर्ट में डालकर या फिर मैंगो शेक बनाकर भी पिया जाता है. आम एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है. इसके अलावा ये डाइजेशन में भी सुधार करता है, कोलेस्ट्रॉल कम करता है और ये आंखों को भी स्वस्थ बनाए रखता है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












