
इन स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सरकारी एजेंसी की वॉर्निंग, सामने आई बड़ी खामी, तुरंत करें ये काम
AajTak
CERT-In Warning: क्या आप अपने स्मार्टफोन को समय-समय पर अपडेट करते रहते हैं? अगर नहीं तो हो सकता है आप हैकर्स के निशाने पर हों. सरकारी एजेंसी CERT-In ने इस हफ्ते Apple और Samsung यूजर्स के लिए वॉर्निंग जारी की है. ये वॉर्निंग फोन में मौजूद वल्नेरेबिलिटी को लेकर है, जिसका फायदा अटैकर्स उठा सकते हैं. आइए जानते हैं क्या है इस एजेंसी का कहना.
Apple, Samsung और दूसरे स्मार्टफोन्स को लेकर सरकारी एजेंसी CERT-In ने वॉर्निंग जारी की है. Android और iOS डिवाइसेस को लगातार अपडेट करने के बाद भी कभी-कभी कुछ वल्नेरेबिलिटीज रह जाती हैं. इसकी वजह से हैकर्स लोगों के फोन में सेंधमारी कर सकते हैं. इसे लेकर ही CERT-In वॉर्निंज जारी करता रहता है.
सरकारी एजेंसी ने Apple और Samsung दोनों यूजर्स के लिए वॉनिंग जारी की है. भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने इस हफ्ते सैमसंग और ऐपल यूजर्स के लिए कई वल्नेरेबिलिटी की लिस्ट जारी की है. ये खामिया यूजर्स की सेंसिटिव जानकारी को रिस्क में डाल सकते हैं.
15 दिसंबर को जारी CERT-In ने अपने नोट में Apple प्रोडक्ट्स में कई वल्नेरेबिलिटी के बारे में बताया है. इनका असर iPhone, iPad, Mac, Apple TV, Apple Watch और Safari वेब ब्राउजर्स पर पड़ेगा. CERT-In के मुताबिक, iPadOS और iOS के 16.7.3 और 17.2 से पहले के वर्जन पर काम कर रहे फोन्स रिस्क पर हैं.
ये भी पढ़ें- आपके कमरे में तो नहीं छिपा है Spy Camera, ऐसे कर सकते हैं चेक
वहीं 14.2 से पहले के macOS Sonoma वर्जन, 13.6.3 से पहले के macOS Ventura वर्जन, 12.7.2 से पहले के macOS Monterey वर्जन, 17.2 से पहले के tvOS वर्जन, 10.2 से पहले के WatchOS वर्जन और 17.2 से पहले के Safari वर्जन हाई रिस्क पर हैं.
मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के अंतरगत आने वाली सिक्योरिटी एजेंसी ने दो वल्नेरेबिलिटीज के बारे में CVE-2023-42916 और CVE-2023-42917 में बताया है. इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स आपके सिस्टम में एंट्री कर सकते हैं. इनसे बचने के लिए आपको लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच्स और सॉफ्टवेयर अपडेट्स को डाउनलोड करना होगा.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











