
इन नर सांपों की आंखों से नहीं बच सकती मेटिंग को तैयार कोई भी मादा, ये है वजह
AajTak
समुंद्री सांपों की एक प्रजाति को लेकर एक बहुत दिलचस्प शोध हुआ है. शोध नर सांपों की आंखों को लेकर है. बताया गया है कि इस प्रजाति में नर समुद्री सांपों को उनके यौन जीवन में मदद मिल सके, इसलिए उनकी आंखें बड़ी होती हैं.
समुद्री सांपों की स्टडी करने वाले बोफिन्स ने इन अनोखे जीवों के बारे में कई दिलचस्प जानकारियों का खुलासा किया है. अध्यन्न में इसका भी जिक्र है कि नरों ने मादाओं पर नजर रखने में मदद के लिए बड़ी आंखें विकसित की हैं. साइज के लिहाज से भले ही मादा एपिसुराइन समुद्री सांप, नरों की तुलना में लंबी हो, लेकिन उनके नरों ने मेटिंग के लिए पार्टनर ढूंढने में मदद करने के लिए बड़ी आंखें विकसित की हैं.
रॉयल सोसाइटी द्वारा प्रकाशित अध्ययन में पाया गया है कि जानवरों को समुद्र में जीवित रहने में मदद करने के लिए कई तरह के अजीब अनुकूलन से गुजरना पड़ा है.
अध्ययन के लेखक और ओज़ में मैक्वेरी विश्वविद्यालय में जीव विज्ञान के प्रोफेसर रिचर्ड शाइन ने न्यूज़वीक से बात करते हुए कहा है कि, 'सभी छह प्रजातियों में सिर की लंबाई की तुलना में नर की आंखें बड़ी थीं. उनमें से तीन प्रजातियों में यह सांख्यिकीय रूप से बेहद जरूरी था.
उन्होंने ये भी बताया कि नरों में बड़ी आंखों का एक कारण यह हो सकता है कि वे मेटिंग के लिए विजन में स्थानांतरित हो गए हैं, क्योंकि (जमीनी सांपों के विपरीत) वे मादा द्वारा जमीन पर छोड़े गए गंध के निशान का अनुसरण नहीं कर पाते हैं.
पेपर में इसका भी वर्णन है कि पार्टनर खोजने या मेटिंग के समय इन सांपों की आंखें इन्हें काफी मदद करती हैं. बताया गया है कि इन बड़ी आंखों के बल पर सांप बेहतर साथी की तलाश कर पाता है.
शोध में ये भी कहा गया है कि अपने स्थलीय समकक्षों के विपरीत, नर समुद्री सांप प्रजनन के लिए तैयार मादाओं का पता सिर्फ गंध से नहीं लगा सकते हैं. चूंकि पानी में गंध का पीछा करने में इन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में बड़ी आंखों की बदौलत ये आसानी से मादाओं की तलाश कर लेते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











