
इन दो राशि के लोग नहीं बनते हैं अच्छे कपल, होती रहती है लड़ाई
AajTak
हम बहुत से लोगों से मिलते हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं कि हम जब भी किसी से मिले उनके साथ हमारे रिश्ते अच्छे ही हों. कुछ लोग पहली मुलाकात में ही अच्छे दोस्त या अच्छे लगने लगते हैं. जबकि कुछ लोगों के साथ सालों तक रहने के बाद भी उनकी सोच हमसे नहीं मिलती है. आइए जानते हैं कि किन राशियों की जोड़ी आपस में नहीं बन सकती है.
जीवन में जब भी किसी से मुलाकात होती है तो मन में हमेशा ये ख्याल आता है कि क्या ये व्यक्ति सही है. कई बार हम किसी से मिले और उनका बातें करने का तरीका अच्छा लगा या उनके विचार अच्छे लगे तो ऐसा लगता है कि ये ही व्यक्ति जीवनसाथी बनने के लिए सही है. धीरे धीरे दोनों का व्यवहार और सितारे मिलने शुरू हो जाते हैं. कुछ लोग पहली मुलाकात में ही अच्छे दोस्त हो जाते हैं. जबकि कुछ लोगों के साथ सालों तक रहने के बाद भी उनके विचार हमसे नहीं मिलते.
उनसे एक समय आने के बाद लड़ाई झगड़े, विवाद भी होने लगते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कई राशियां एक दूसरे के साथ बहुत कम्फर्टेबल होती है और कुछ राशियां एक दूसरे के साथ रह भी नहीं पाती है. तो आइए जानते हैं कि कौन कौन सी ऐसी राशियां हैं जो परफेक्ट जोड़ी नहीं बन सकती है.
1. मकर और मेष राशि
अच्छे विचारों और रहन-सहन वाले मकर राशि के लोगों की मनमौजी और बेसब्र रहने वाले मेष राशि वालों के साथ बिल्कुल भी मेल नहीं बनता है. मेष राशि के नियंत्रण में रखने के स्वभाव के कारण मकर राशि के लोग उनसे परेशान रहते हैं और बहुत तनाव महसूस करते हैं.
2. कुंभ और वृषभ राशि
कुंभ राशि वाले जिद्दी, आजाद ख्यालों वाले लोग होते हैं. जिसके कारण उनकी अक्सर वृषभ राशि वालों से नहीं बनती है. अगर कुंभ और वृषभ राशि वालों की जोड़ी बन जाए तो इनमें बहुत ज्यादा लड़ाई झगड़ा होगा, छोटी छोटी बातों पर लड़ाई होगी. वृषभ राशि के लोग कुंभ राशि वालों के खुले विचारों से बिल्कुल भी समझौता नहीं करते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












