
इन दो कंपनियों में सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, मिलेंगे 1200 करोड़ रुपये
AajTak
केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 में विनिवेश के जरिये 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है. अभी तक सरकार मौजूदा साल में एक्सिस बैंक, एनएमडीसी लिमिटेड और हुडको में हिस्सेदारी बेचकर 8,300 करोड़ रुपये जुटा चुकी है.
केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 में विनिवेश के जरिये 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है. अभी तक सरकार मौजूदा साल में एक्सिस बैंक, एनएमडीसी लिमिटेड और हुडको में हिस्सेदारी बेचकर 8,300 करोड़ रुपये जुटा चुकी है. इसी कड़ी में अब सरकार ने जल्द ही दो उर्वरक कंपनियों के शेयरों को बेचने की तैयारी में है. एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक सरकार इस साल दिसंबर के अंत तक दो उर्वरक कंपनियों RCF और NFL के शेयरों की बिक्री के जरिए बाजार से 1,200 करोड़ रुपये जुटा सकती है. दरअसल, पीटीआई के मुताबिक सरकार ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिये राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCF) में अपनी 10 फीसदी और नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL) में अपनी 20 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी. अधिकारी ने कहा कि इस शेयर बिक्री से सरकार को 1,200 करोड़ रुपये मिल सकते हैं.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












