
इनसाइडर ट्रेडिंग: सेबी को एक जानकारी देकर पा सकते हैं 10 करोड़ इनाम!
AajTak
इनसाइडर ट्रेडिंग पर लगाम लगाने के लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर (SEBI) ने बड़ा कदम उठाया है. सेबी बोर्ड ने इनसाइडर ट्रेडिंग रेग्युलेशन को लेकर नियमों में बदलाव किया है. अब इनसाइडर ट्रेडिंग के बारे में जानकारी देने वालों को ज्यादा इनाम मिलेगा.
इनसाइडर ट्रेडिंग पर लगाम लगाने के लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर (SEBI) ने बड़ा कदम उठाया है. सेबी बोर्ड ने इनसाइडर ट्रेडिंग रेग्युलेशन को लेकर नियमों में बदलाव किया है. अब इनसाइडर ट्रेडिंग के बारे में जानकारी देने वालों को ज्यादा इनाम मिलेगा. (Photo: Getty Images) SEBI ने मंगलवार को अपनी बोर्ड मीटिंग के बाद बताया कि रिवॉर्ड को बढ़ाने और इसके भुगतान की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए बोर्ड ने रेग्युलेशन में संशोधनों की स्वीकृति दी है. अब सेबी को इनसाइडर ट्रेडिंग के बारे में जानकारी देने वालों को 10 करोड़ रुपये तक का इनाम मिलेगा. दरअसल, इनसाइडर ट्रेडिंग को लेकर सेबी बिल्कुल सख्त है. इसलिए गड़बड़ी बताने वालों को अब 1 करोड़ के बदले 10 करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा. इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (InvITs) और रीयल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (REITs) के नियमों में संशोधन को भी बोर्ड से मंजूरी मिल गई है. (Photo: Getty Images)
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











