
'इतिहास का सबसे क्रूर शख्स खामेनेई मारा गया...', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' वपर ईरानी सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत का दावा किया है. ट्रंप ने इसे इतिहास के एक क्रूर युग का अंत बताते हुए ईरानी जनता से अपना देश वापस लेने की अपील की है.
इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑपरेशन में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई के मारे जाने का दावा किया है. ट्रंप ने खामेनेई की मौत की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा बयान जारी किया है. उन्होंने खामेनेई को इतिहास का सबसे क्रूर व्यक्तियों में से एक करार दिया है. साथ ही उन्होंने ईरानी जनता से सड़कों पर उतर कर अपना देश वापस लेने की अपील की है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट के जरिए ईरानी सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत की पुष्टि की है. ट्रंप ने बताया कि इजरायल के साथ मिलकर किए गए बेहद सटीक और आधुनिक खुफिया ऑपरेशन के कारण खामेनेई और उनके साथ मौजूद अन्य नेता खुद को नहीं बचा सके. इस सैन्य कार्रवाई में ईरान के रक्षा तंत्र को भारी नुकसान पहुंचा है.
'अब लड़ना नहीं चाहती सेना और पुलिस' ट्रंप के अनुसार, ईरान की आईआरजीसी (रिवोल्यूशनरी गार्ड्स), सेना और पुलिस बल के कई सदस्य अब लड़ना नहीं चाहते और अमेरिका से माफी (Immunity) की मांग कर रहे हैं. राष्ट्रपति ने चेतावनी दी है कि मध्य पूर्व में शांति के उद्देश्य को पूरा करने के लिए बमबारी का सिलसिला पूरे हफ्ते या जरूरत पड़ने तक जारी रहेगा. ट्रंप ने खामेनेई को इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्तियों में से एक करार दिया है. उन्होंने कहा कि ये न केवल ईरान के लोगों के लिए न्याय है, बल्कि उन अमेरिकियों और दुनिया भर के नागरिकों के लिए भी इंसाफ है, जिन्हें खामेनेई के गिरोह ने निशाना बनाया था. ट्रंप ने स्पष्ट किया कि उनकी खुफिया प्रणालियों और ट्रैकिंग सिस्टम की वजह से दुश्मन बच नहीं पाया. उन्होंने इसे ईरानी देशभक्तों के लिए अपने देश को फिर से महान बनाने का सबसे बड़ा अवसर बताया है.
सरेंडर करने वालों को माफी का प्रस्ताव ईरानी सुरक्षा बलों में मची खलबली पर ट्रंप ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि कई सैनिक और सुरक्षाकर्मी अब अपनी जान बचाने के लिए अमेरिका की ओर देख रहे हैं. ट्रंप ने उन्हें संदेश देते हुए कहा, 'अभी वे माफी पा सकते हैं, बाद में उन्हें सिर्फ मौत मिलेगी!' उन्होंने उम्मीद जताई कि आईआरजीसी और पुलिस शांतिपूर्वक ईरानी देशभक्तों के साथ मिल जाएंगे ताकि देश को फिर से खड़ा किया जा सके. राष्ट्रपति ने साफ कर दिया कि केवल खामेनेई की मौत ही काफी नहीं है, बल्कि ईरान की सैन्य शक्ति को काफी हद तक नष्ट कर दिया गया है. उन्होंने चेतावनी दी कि रणनीतिक ठिकानों पर भारी और सटीक बमबारी बिना रुके जारी रहेगी. ट्रंप का कहना है कि उनका अंतिम लक्ष्य मिडिल ईस्ट और पूरी दुनिया में शांति स्थापित करना है. उनके मुताबिक, ईरान को तबाह करने की ये प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अब वहां के लोग अपने भविष्य का फैसला खुद कर सकते हैं. इससे पहले ट्रंप ने एनबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में भी इन रिपोर्ट्स को सही बताया और कहा कि ईरान के ज्यादातर वरिष्ठ नेतृत्व खत्म हो चुका है. हालांकि, ईरान की ओर से अभी तक खामेनेई की मौत की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
नेतन्याहू का दावा
वहीं, ट्रंप से पहले इजरालय के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी इजरायली सैन्य ऑपरेशन में ईरान के सुप्रीम लीडर के मारे जाने की संभावना जताई थी. उन्होंने एक वीडियो बयान में कहा, 'आज सुबह हमने तानाशाह खामेनेई के परिसर को तबाह कर दिया... और कई संकेत हैं कि ये तानाशाह अब जिंदा नहीं है.' उन्होंने आगे कहा कि इस ऑपरेशन में ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडरों, उच्च पदाधिकारी और न्यूक्लियर प्रोग्राम के वरिष्ठ अधिकारियों को भी मारे गए हैं.
साथ ही उन्होंने ईरान के लोगों से सड़कों पर उतरने की अपील की और कहा कि सैन्य कार्रवाई ने आतंरिक बदलाव का एक मौका बनाया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.









