
इतनी गहरी थी ऑपरेशन सिंदूर की चोट, पाकिस्तान में छह महीने बाद भी खत्म नहीं हुई मरम्मत
AajTak
भारतीय ऑपरेशन 'सिंदूर' को छह महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन सैटेलाइट इमेजरी बताती है कि पाकिस्तान अभी भी अपनी क्षतिग्रस्त सैन्य ठिकानों की मरम्मत में जुटा है. ओएसआईएनटी विशेषज्ञ डेमियन साइमन का दावा है कि कई एयरबेस जैसे कि नूर खान और जैकबाबाद आज भी पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो पाए हैं.
भारत द्वारा मई 2025 में किए गए ऑपरेशन सिंदूर को छह महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पाकिस्तान अभी भी उस सैन्य क्षति से उभर नहीं पाया है. एक नई सैटेलाइट रिपोर्ट बताती है कि भारतीय प्रिसिजन स्ट्राइक्स ने जिन ठिकानों को निशाना बनाया था, उनमें कई का आज भी मरम्मत चल रहा है.
ओएसआईएनटी विशेषज्ञ डेमियन साइमन ने एक्स (X) पर पोस्ट किया कि रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस, जिसे भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान टारगेट किया था, वहीं उस स्थान पर अब एक नया ढांचा तैयार किया जा रहा है. यह वही एयरबेस है जो पाकिस्तान के स्ट्रैटेजिक प्लान्स डिविज़न यानी उसके परमाणु ढांचे की निगरानी करने वाली संस्था के बेहद करीब स्थित है, इसलिए यह हमला पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका माना गया था.
यह भी पढ़ें: LoC के पास उरी में पाकिस्तानी गोलाबारी के खौफ में ग्रामीण, नहीं बने अब तक नए बंकर, देखें ग्राउंड रिपोर्ट
इसी तरह, सिंध के जैकबाबाद एयरबेस पर भारत की स्ट्राइक के बाद जो हैंगर क्षतिग्रस्त हुआ था, उसका छत धीरे-धीरे हटाकर निरीक्षण किया जा रहा है. साइमन के अनुसार, यह प्रक्रिया इसलिए अपनाई गई है ताकि अंदरूनी नुकसान का सही आकलन किया जा सके, फिर उसके बाद पूरी मरम्मत शुरू हो सके.
पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को बनाया गया था निशाना
ऑपरेशन सिंदूर में केवल यही दो ठिकाने नहीं, बल्कि कुल 11 पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया था, जिनमें मुरिद, रफीक़ी, मुशाफ, भोलारी, काद्रीम, सियालकोट और सुक्कुर एयरबेस भी शामिल थे. ये हमले पाकिस्तान की ओर से भारतीय सैन्य ठिकानों और नागरिक क्षेत्रों पर किए गए हमलों के जवाब में किए गए थे.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.








