
इटली PM जॉर्जिया मेलोनी के खिलाफ जांच के आदेश, ICC के वांटेड लीबियाई अधिकारी की रिहाई का मामला
AajTak
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पर लीबिया के एक पुलिस अधिकारी की रिहाई को लेकर न्यायिक जांच शुरू हुई है. आईसीसी ने स्पष्टीकरण मांगा है. इनके अलावा, उनकी कैबिनेट के कुछ मंत्रियों के खिलाफ भी जांच चल रही है. हालांकि, इस जांच की वजह से मेलोनी को इस्तीफा नहीं देना होगा.
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के खिलाफ एक न्यायिक जांच शुरू की गई है. आरोप है कि उन्होंने लीबिया के एक पुलिस अधिकारी को रिहा कर दिया है, जिनपर आईसीसी के अरेस्ट वॉरंट के बाद गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, उन्हें इस्तीफा देने की कोई बाध्यता नहीं है और इटली में जांच का सामना करना दोष का प्रमाण नहीं है और यह भी नहीं कि कोई औपचारिक चार्ज इसके पीछे लगेगा.
मसलन, दावा है कि ओसामा अलमासरी नजीम नाम के लीबियाई पुलिस अधिकारी को रिहा कर दिया, जिनपर मानवता के खिलाफ अपराध करने का आरोप है. इस मामले में इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (आईसीसी) ने उसके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था. इसके बाद उसे हिरासत में लिया गया था, लेकिन कुछ समय बाद ही इटली पीएम ने उन्हें रिहा कर दिया.
यह भी पढ़ें: मेलोनी के सामने घुटने पर बैठा ये PM, फिर गिफ्ट दिया और लगाया गले... वीडियो वायरल
आईसीसी ने इटली पीएम मेलोनी से मांगा स्पष्टीकरण
अब आईसीसी ने इटली पीएम मेलोनी से स्पष्टीकरण मांगा है कि आखिर उन्होंने लिबियाई पुलिस अधिकारी को रिहा क्यों किया. आईसीसी ने साथ ही कहा कि रिहाई को लेकर कोर्ट से किसी तरह का विचार-विमर्श नहीं किया गया था. मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बयान जारी किया और कहा कि उन्हें ब्लैकमेल नहीं किया जा सकता है.
इटली पीएम और कैबिनेट मंत्रियों के खिलाफ न्यायिक जांच

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









