
इटली में यौन अपराधियों को रोकने के लिए केमिकल कैस्ट्रेशन को मंजूरी, क्या मेल हार्मोन को घटाकर रेप रोका जा सकता है?
AajTak
दुनियाभर में बच्चों और महिलाओं का यौन शोषण रोकने पर सख्ती की बात हो रही है. इटली इसमें एक कदम आगे निकलते हुए पीडोफाइल्स के केमिकल कैस्ट्रेशन को कानूनी मंजूरी देने जा रहा है. यहां की संसद ने एक कमेटी बनाने को हामी दे दी, जिसमें यौन शोषकों को एंड्रोजन-ब्लॉकिंग केमिकल देकर उनकी यौन इच्छा को लगभग खत्म कर दिया जाएगा.
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की गठबंधन सरकार कानून-व्यवस्था के मामले में कई नए फैसले कर रही है. इसी कड़ी में वहां की संसद ने बच्चों का यौन शोषण करने वालों के केमिकल कैस्ट्रेशन को ग्रीन सिग्नल दे दिया. अब एक कमेटी बनेगी जो इसे लागू करने पर काम करेगी. विपक्ष इसका विरोध करते हुए फैसले को एक्सट्रीम बता रहा है लेकिन मेलोनी सरकार अपनी बात पर अड़ी हुई है.
यहां कुछ सवालों के जवाब जानते हैं. क्या है केमिकल कैस्ट्रेशन? ये कैसे काम करता है? क्या किसी और देश में भी पीडोफाइल्स या रेपिस्ट्स के लिए ऐसी सजा है? क्या इससे वाकई यौन अपराधों पर लगाम कसती है?
यह एक मेडिकल प्रोसेस है, जिसमें शरीर में हार्मोन के स्तर को काफी कम कर दिया जाता है. यौन अपराधियों की बात करें तो इसमें मेल हार्मोन्स जैसे टेस्टोस्टेरॉन का लेवल इतना घटा दिया जाता है कि अपराधी के भीतर ऐसी इच्छा ही न आए या बहुत कम हो जाए.
केमिकल कैस्ट्रेशन का असर एक तय समय के बाद खत्म भी हो सकता है और हार्मोन स्तर दोबारा सामान्य होने पर यौन अपराधी फिर क्राइम कर सकता है. इसलिए ऐसी सजा पाए अपराधियों को निश्चित वक्त के बाद दोबारा ड्रग देनी पड़ती है. ये प्रोसेस दवाओं या इंजेक्शन देकर भी हो सकती है. कई बार यौन अपराधियों के अलावा गंभीर यौन बीमारियों के मरीजों को भी एंड्रोजन ब्लॉकिंग ड्रग्स दी जाती हैं.
एक खेमा इसका विरोध भी कर रहा है विरोधियों की दलील है कि सजा देने का मुख्य मकसद ये है कि अपराधी अपनी गलती को समझे और उसे दोहराए न. लेकिन इसमें क्रिमिनल को ऐसी सजा दी जा रही है कि उसे गलती का अहसास भी न हो सके. यहां तक कि जब ड्रग का असर चला जाएगा, वो दोबारा भी अपराध कर सकता है. वे यह भी तर्क देते हैं कि केमिकल के असर से भले ही अपराधी की यौन इच्छा कम हो जाए लेकिन उसके भीतर इसका गुस्सा बना रहता है. वो महिलाओं पर और ज्यादा आक्रामक हो सकता है और रेप न कर पाने की स्थिति में उसकी हत्या भी कर सकता है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











