
इजरायल-हमास जंग में सीजफायर के आसार, 80 बंधकों को रिहा करने पर बनी सहमति
AajTak
इजरायल और हमास जंग के बीच एक बड़ी खबर आई है. इजरायली मीडिया के हवाले से बताया जा रहा है कि इजरायल के साथ सीजफायर समझौते के तहत हमास 80 बंधकों को रिहा करने जा रहा है. बीते डेढ़ महीने से जारी इस जंग के बीच बंधकों की रिहाई के लिए कतर दरअसल इजरायल और हमास के बीच मध्यस्थता कर रहा है.
इजरायल और हमास जंग के बीच एक बड़ी खबर आई है. इजरायली मीडिया के हवाले से बताया जा रहा है कि इजरायल के साथ सीजफायर समझौते के तहत हमास 80 बंधकों को रिहा करने जा रहा है.
बीते डेढ़ महीने से जारी इस जंग के बीच बंधकों की रिहाई के लिए कतर दरअसल इजरायल और हमास के बीच मध्यस्थता कर रहा है.
सात अक्टूबर को रॉकेट हमले करने के बाद हमास के लड़ाके इजरायल में घुस आए थे. हमास के लड़ाकों ने करीब 250 नागरिकों को बंधक बना लिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन बंधकों को हमास ने गाजा पट्टी में बनी सुरंगों में रखा था. हमास अब तक कई बंधकों को छोड़ चुका है. जबकि, उसका ये भी दावा है कि कई बंधक इजरायली हमले में मारे गए हैं.
सिर्फ इजरायली नागरिक ही नहीं हैं बंधक
हमास ने जिन लोगों को बंधक बनाया है, उनमें सिर्फ इजरायली नागरिक ही नहीं हैं. बल्कि दुनिया के कई देशों के नागरिक भी हैं. ज्यादातर बंधक वो हैं, जो 7 अक्टूबर को म्यूजिक फेस्टिवल में शामिल हुए थे. हमास ने यहीं से नागरिकों को बंधक बनाया था.
जानकारी के मुताबिक, हमास ने जिन देशों के नागरिकों को बंधक बनाया है, उनमें इजरायल के अलावा अमेरिका, थाईलैंड, जर्मनी, अर्जेंटिना, ब्रिटेन, फ्रांस, नीदरलैंड्स और पुर्तगाल के नागरिक भी शामिल हैं.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










