
इजरायल में PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, बंधकों की रिहाई की मांग, 16 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
AajTak
इजरायल के तेल अवीव और यरुशलम में शनिवार देर शाम को हजारों लोगों ने नेतन्याहू के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 130 से ज्यादा बंधकों को कैद से छुड़ाने की मांग करते हुए आगजनी भी की.
हमास और इजरायल में छिड़ी जंग के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एक बार फिर अपने ही देश में घेरते हुए नजर आ रहे हैं. राजधानी तेल अवीव और यरुशलम में शनिवार देर शाम को हजारों लोगों ने नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने इजरायल में तत्काल चुनाव कराने की मांग की और आरोप लगाया कि सरकार अपने फायदे के लिए काम कर रही है. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 130 से ज्यादा बंधकों को कैद से छुड़ाने की मांग करते हुए आगजनी भी की.
तेल अवीव में प्रदर्शन कर रहे लोगों में बंधकों के रिश्तेदार भी शामिल थे. प्रदर्शनकारियों ने शहर की रिंग रोड को जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों देश में तत्काल चुनाव कराने की मांग के साथ-साथ बंधकों को रिहाई की मांग कर रहे थे.
अंतरराष्ट्रीय सदस्यों की मध्यस्थता से इजरायल और हमास के बीच काहिरा में रविवार शाम को वार्ता होनी है, इस वार्ता का उद्देश्य गाजा में अस्थायी युद्धविराम समझौते और बंधकों की रिहाई पर चर्चा होनी है. इजरायली अधिकारियों के अनुसार, गाजा में कम से कम 134 इजरायली और विदेशी नागरिक बंदी बने हुए हैं.
16 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार: पुलिस
इजरायल पुलिस ने शनिवार देर रात सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि पुलिस एक लोकतांत्रिक देश में विरोध करने का अधिकार है. जब तक कि वो कानूनी दायरे में रहे. पुलिस किसी भी तरह जनता की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली गड़बड़ी या लोगों की स्वतंत्रता को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी खतरे की अनुमति नहीं देगी. साथ ही पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस ने बताया कि तेल अवीव में विरोध प्रदर्शन खत्म हो गया, जबकि 16 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है.
यह भी पढ़ें: गाजा में इजरायली सेना ने की एयरस्ट्राइक, खुफिया सुरंग तबाह, हमास का अहम ठिकाना नेस्तनाबूत

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









