
इजरायल में PM नेतन्याहू के किस कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरा हुजूम?
AajTak
इजरायल सरकार एक ऐसा कानून लेकर आई है, जिसका मकसद देश के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को ्अंजाम देने वालों या फिर फिलीस्तीन के संगठनों से फंडिंग लेने वाले लोगों की नागरिकता छीनना है. इसके साथ ही उन्हें वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी के इलाकों में डिपोर्ट करने का प्रावधान है.
इजरायल में लाखों लोग अपनी ही सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं. प्रधानमंत्री नेतन्याहू की सरकार के न्यायिक सुधारों (Judicial Reforms) के खिलाफ हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर हैं. प्रदर्शनकारियों ने नेतन्याहू सरकार पर लोकतांत्रिक शासन को खतरे में डालने का आरोप लगाया है. प्रधानमंत्री नेतन्याहू के दोबारा सत्ता में लौटने के बाद से ही विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ, जो अब जोरों पर है.
सड़को पर क्यों उतरी जनता?
इजरायल सरकार एक ऐसा कानून लेकर आई है, जिसका मकसद देश के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को ्अंजाम देने वालों या फिर फिलीस्तीन के संगठनों से फंडिंग लेने वाले लोगों की नागरिकता छीनना है. इसके साथ ही उन्हें वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी के इलाकों में डिपोर्ट करने का प्रावधान है. यह कानून इजरायल में रहने वाले अरब मूल के मुसलमानों पर भी लागू होगा, जिन्हें फिलीस्तीन का समर्थक माना जाता है.
यह कानून इजरायल की संसद में पास हो चुका है, जिसमें कुल 120 सदस्यों में से 104 सदस्यों ने वोटिंग में हिस्सा लिया. इनमें से 94 सदस्यों ने इस कानून के पक्ष में वोट किया जबकि 10 सदस्यों ने इस कानून का विरोध किया.
इजरायल को इस कानून की जरूरत क्यों पड़ी?
इजरायल और फिलीस्तीन की पूरी लड़ाई पूर्वी यरुशलम को लेकर है. इजरायल का कहना है कि यरुशलम उसकी राजधानी है जबकि फिलीस्तीनी पूर्वी यरुशलम को भविष्य के फिलीस्तीनी देश की राजधानी मानता है.

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.









