
इजरायल में हाइवे पर दौड़ रही कार के डैश कैम में कैद हुआ ईरानी मिसाइल अटैक का लाइव वीडियो
AajTak
धमाके की भयावहता इसी से आंकी जा सकती है कि मिसाइल के गिरने के बाद पूरा इलाका धुआं-धुआं हो जाता है. इसके साथ ही कार के फ्रंट कांच पर मिट्टी के कड़ और पत्थर के टुकड़े हवा में उड़ते हुए आकर गिरने लगते हैं. ऐसा लगता है कि जैसे धमाके के बाद उड़ने वाला मलबा सीधे आकर कार के कांच को तोड़कर अंदर घुस जाएगा.
ईरान और इजरायल के बीच दस दिन पहले शुरू हुआ संघर्ष खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है बल्कि हर रोज इसका दायरा बढ़ता जा रहा है. दोनों देशों के बीच चल रही जंग में अब अमेरिका कूद गया है. ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद यह संघर्ष नए दौर में दाखिल हो गया है. अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने पहली बार 'खैबर शेकन' नाम की अपनी मिसाइल इजरायल पर दागी. अब इजरायल के अशदोद शहर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ईरान की तरफ से दागी गई मिसाइल के बाद का खतरनाक मंजर देखने को मिलता है.
ईरान की तरफ से दागी गई मिसाइल से हुए धमाके का वीडियो कार के डैशबोर्ड पर लगे कैमरे से रिकॉर्ड हुआ है. संबंधित कार अशदोद शहर की सड़कों पर चल रही थी और सामने दिख रहे रास्ते का वीडियो रिकॉर्ड हो रहा था. कार स्मूदली आगे बढ़ रही थी. आस-पास का माहौल बिल्कुल शांत नजर आ रहा था. इतने में ही कार की दाहिनी तरफ थोड़ी दूरी पर गिरी मिसाइल गिरती है और जोरदार धमाका होता है. धमाके आवाज सामान्य से काफी तेज होती है.
इस धमाके की भयावहता इसी से आंकी जा सकती है कि मिसाइल के गिरने के बाद पूरा इलाका धुआं-धुआं हो जाता है. इसके साथ ही कार के फ्रंट कांच पर मिट्टी के कड़ और पत्थर के टुकड़े हवा में उड़ते हुए आकर गिरने लगते हैं. ऐसा लगता है कि जैसे धमाके के बाद उड़ने वाला मलबा सीधे आकर कार के कांच को तोड़कर अंदर घुस जाएगा. गौर करने वाली बात ये रही कि धमाके के बाद जमीन से जितनी रफ्तार में ऊपर की तरफ आग का गोला और धुआं उठता है, उसी रफ्तार में अगल-बगल और सड़क के चारों तरफ मलबा उड़ने लगता है. स्थिति ऐसी बन जाती है कि कार ड्राइवर को सड़क नजर आना बंद हो जाती है और कार की रफ्तार धीमी करनी पड़ती है.
'जुआरी ट्रंप, तुम युद्ध शुरू कर सकते हो लेकिन...'
अमेरिका के हमले से गुस्साए ईरानी सेना ने ट्रंप को खरी-खरी सुना दी है और ताकतवर जवाबी कार्रवाई की कसम भी खाई है. ईरानी सेना के स्पोक्सपर्सन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुखातिब होते हुए कहा, "जुआरी ट्रंप! तुम यह जंग शुरू कर सकते हो, लेकिन हम ही इसे समाप्त करेंगे."
इस बीच, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने पुष्टि की है कि उसने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 3 की 20वीं लहर शुरू की है, जिसे उसने अपने जवाबी अभियान में एक नया चरण बतायाय. IRGC के प्रवक्ता के मुताबिक, ऑपरेशन में ठोस और लिक्विट फ्यूल के संयोजन से संचालित उन्नत लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया. प्रवक्ता ने कहा, "ये मिसाइलें विनाशकारी वारहेड और दुश्मन की हवाई सुरक्षा को भेदने के लिए डिज़ाइन की गई उन्नत क्षमताओं से लैस हैं."

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









