
इजरायल में फिर पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी, सुरक्षाबलों पर अल-अक्सा मस्जिद में घुसने का आरोप
AajTak
यरूशलम की अल-अक्सा मस्जिद में एक बार फिर झड़प की खबरें सामने आई हैं. इजराइल पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने आतिशबाजी, लाठियों और पत्थरों से खुद को मस्जिद के अंदर बंद कर लिया, जिसके बाद उसे परिसर में प्रवेश करने के लिए मजबूर होना पड़ा.
यरूशलम की अल-अक्सा मस्जिद परिसर में एक बार फिर इजरायल पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष की खबर सामने आई है. इजरायल पुलिस पर आरोप लगा है कि उसने बुधवार सुबह अल-अक्सा में नमाज पढ़ने वालों पर हमला कर दिया. वहीं इस पर इजरायल पुलिस ने कहा कि कार्रवाई दंगे की स्थिति पर काबू पाने के लिए की गई थी.
इस घटना के बाद वेस्ट बैंक में विरोध प्रदर्शन किया गया और इजरायल पुलिस ने कहा कि दक्षिणी शहरों में सायरन बजने के बाद गाजा की ओर से इजरायल पर 9 रॉकेट दागे गए. वेस्ट बैंक और यरूशलम में बीते एक साल में हिंसा बढ़ी है. इस महीने तनाव और भी बढ़ सकता है क्योंकि यहूदी धर्म के फसह और ईसाई ईस्टर, मुस्लिमों के पवित्र महीने रमजान में आता है.
इजरायल पुलिस ने एक बयान में कहा कि नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने आतिशबाजी, लाठियों और पत्थरों से खुद को मस्जिद के अंदर बंद कर लिया, जिसके बाद उसे परिसर में प्रवेश करने के लिए मजबूर होना पड़ा. बयान में कहा गया है, "जब पुलिस ने प्रवेश किया तो उन पर पत्थर फेंके गए और प्रदर्शनकारियों के एक बड़े समूह द्वारा मस्जिद के अंदर से आतिशबाजी की गई. इसमें एक पुलिस अधिकारी के पैर में चोट आई है."
अल-अक्सा मस्जिद को यहूदी टेंपल माउंट के रूप में जानते हैं. इसको लेकर हाल के वर्षों में हिंसा भड़की है. फिलिस्तीनी समूहों ने मस्जिद परिसर में इजरायल के हमलों की निंदी की और उन्होंने इसे एक अपराध बताया. फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के प्रवक्ता नबील अबू रुदिनेह ने कहा, "हम पवित्र स्थलों पर लाल रेखाओं को पार करने के खिलाफ कब्जे की चेतावनी देते हैं, जिससे एक बड़ा विस्फोट होगा.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉर्डन और मिस्र दोनों ही देशों ने इजरायल पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों की निंदा की और दोनों ने अलग-अलग बयान जारी किए. इसको बता दें कि दोनों देश अमेरिका समर्थित इजरायल और फिलीस्तीन के बीच तनाव करने के लिए प्रयासों का समर्थन कर रहे थे.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








