
इजरायल ने UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस पर लगाया बैन, कहा- आतंकवादियों को समर्थन देते हैं
AajTak
इजरायली विदेश मंत्री कैट्ज़ ने बयान जारी करते हुए कहा, "जो कोई भी स्पष्ट रूप से ईरान द्वारा इजरायल पर किए गए आपराधिक हमले की निंदा करने में असमर्थ है, वह इजरायल की धरती पर पैर रखने के योग्य नहीं है. यह (गुटेरेस) इजरायल से नफरत करने वाले महासचिव हैं, जो आतंकवादियों, बलात्कारियों और हत्यारों को समर्थन देते हैं. गुटेरेस को संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में एक दाग के रूप में याद किया जाएगा."
इजरायल और ईरान के बीच सीधी जंग छिड़ गई है. मंगलवार देर शाम से दोनों तरफ से एयरस्ट्राइक जारी है. इसका असर पूरी दुनिया पर भी देखने को मिल रहा है. खासकर मध्य पूर्व के देशों में तनाव की स्थिति है. इजरायली सेना ने लेबनान में घुसकर हिज्बुल्लाह के लड़ाकों पर हमले शुरू कर दिए हैं. वहीं अमेरिका ने भी ईरान को चेतावनी जारी की है.
इस सबके बीच इजरायल ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को अपने देश में अवांछित व्यक्ति (ऐसा व्यक्ति जिसे अब कोई सम्मान या स्वागत नहीं मिलेगा) घोषित करने और देश में उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है.
इजरायली विदेश मंत्री कैट्ज़ ने बयान जारी करते हुए कहा, "जो कोई भी स्पष्ट रूप से ईरान द्वारा इजरायल पर किए गए आपराधिक हमले की निंदा करने में असमर्थ है, वह इजरायल की धरती पर पैर रखने के योग्य नहीं है. यह (गुटेरेस) इजरायल से नफरत करने वाले महासचिव हैं, जो आतंकवादियों, बलात्कारियों और हत्यारों को समर्थन देते हैं. गुटेरेस को संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में एक दाग के रूप में याद किया जाएगा."
उन्होंने कहा कि यह एक महासचिव हैं, जिन्होंने 7 अक्टूबर को हमास के हत्यारों द्वारा किए गए नरसंहार और यौन अत्याचारों की निंदा नहीं की है, न ही उन्होंने उन्हें आतंकवादी संगठन घोषित करने के किसी प्रयास का नेतृत्व किया है. एक महासचिव जो हमास, हिज़्बुल्लाह, हूती और अब ईरान (वैश्विक आतंक की जननी) के आतंकवादियों, बलात्कारियों और हत्यारों को समर्थन देते हैं, उन्हें संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में एक दाग के रूप में याद किया जाएगा. इजरायल अपने नागरिकों की रक्षा करना और अपनी राष्ट्रीय गरिमा को बनाए रखना जारी रखेगा, चाहे एंटोनियो गुटेरेस हों या न हों.
ईरानी ने जारी की मोस्ट वांटेड की लिस्ट, नेतन्याहू का भी नाम

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









