
इजरायल ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले तेज किए, 700 लोगों की गई जान
AajTak
इजरायल की ओर से हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर किए जा रहे हमलों में लगभग 700 लोगों की जान चली गई है. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है. इजरायल अधिकारियों ने सख्त चेतावनी जारी की है, जिसमें धमकी दी गई है कि अगर हिज्बुल्लाह ने अपने हमले जारी रखे तो वे लेबनान में भी गाजा जैसी तबाही मचा देंगे.
इजरायल की ओर से हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर किए जा रहे हमलों में लगभग 700 लोगों की जान चली गई है. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है. इजरायल के सेना का दावा है कि वह हिज्बुल्लाह की सैन्य क्षमताओं और सीनियर कमांडरों पर फोकस्ड कर रही है, लेकिन नागरिकों की बढ़ती मौत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता का विषय है. इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन के अनुसार, इस लड़ाई ने लेबनान में 200,000 से ज़्यादा लोगों को अपने घरों से भागने पर मजबूर कर दिया है. 7 अक्टूबर को इजरायल-हमास युद्ध के शुरू होने के बाद से हमास ने इजरायल पर हमला किया और हिज्बुल्लाह ने समर्थन में रॉकेट दागना शुरू कर दिया. इसके बाद लेबनान ने अपनी सीमाओं के भीतर 1,540 लोगों की मौत की सूचना दी.
इजरायल अधिकारियों ने सख्त चेतावनी जारी की है, जिसमें धमकी दी गई है कि अगर हिज्बुल्लाह ने अपने हमले जारी रखे तो वे लेबनान में भी गाजा जैसी तबाही मचा देंगे. इन बयानों ने इस आशंका को और बढ़ावा मिला है कि गाजा में देखी गई तबाही लेबनान में भी दोहराई जा सकती है, जिससे संघर्ष और भी बढ़ सकता है.
इस संकट को लेकर कूटनीतिक प्रयास जारी हैं. यू.के. के प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मिकाती से मुलाकात की, जिसमें उन्होंने नागरिकों की मौत पर संवेदना व्यक्त की और युद्ध विराम और बातचीत के माध्यम से समाधान की बात की. यह लड़ाई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गई है. यमन से इजरायल की ओर दागी गई एक मिसाइल को इजरायली 'एरो' एरियल डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक तबाह कर दिया.
पेजर धमाकों के बाद अब इजरायल ने लेबनान में मचाई तबाही पहले गाजा और अब बेरूत. इजरायल ने लेबनान पर बमों की बारिश कर दी है. बेरूत समेत तमाम लेबनानी शहरों में इजरायल तीन चार दिन से हमले कर रहा है. पेजर हमलों के बाद ये नई तबाही लेबनान पर भारी पड रही है. इस बीच इस बडे वार जोन मे आज तक संवाददाता अशरफ वानी पहुंचे हैं. इजरायली हमलों के बाद लेबनान जाने वाली लगभग सारी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. इजरायली हमले और हिजबुल्लाह की जवाबी कार्रवाई के बीच कोई भी एयरलाइंस कंपनी बेरूत जाने का जोखिम नहीं उठा रही है.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.










