
इजरायल ने भारत से फिर किया संपर्क, मांगे 10 हजार मजदूर
AajTak
इजरायल ने नौकरी तलाशने वालों को नौकरी देने के लिए भारत से संपर्क किया है. इजरायल को 10 हजार कंस्ट्रक्शन कर्मी और पांच हजार स्वास्थ्य सेवा में देखभाल करने वालों कर्मियों की जरूरत है. बताया जा रहा है कि आने वाले हफ्ते में इजरायल की कंपनियां की टीम भारत का दौरा करेंगी. निर्माण श्रमिकों के लिए भर्ती कैंपेन का दूसरा दौर महाराष्ट्र में आयोजित किया जाएगा.
इजरायल ने बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य क्षेत्र में नौकरी तलाशने वालों को नौकरी देने के लिए भारत से संपर्क किया है. इजरायल को 10 हजार कंस्ट्रक्शन कर्मी और पांच हजार स्वास्थ्य सेवा में देखभाल करने वालों कर्मियों की जरूरत है. बताया जा रहा है कि आने वाले हफ्ते में इजरायल की कंपनियां की टीम भारत का दौरा करेंगी.
निर्माण श्रमिकों के लिए भर्ती कैंपेन का दूसरा दौर महाराष्ट्र में आयोजित किया जाएगा. इजरायल सरकार ने बॉर्डर अथॉरिटी (PIBA) ने चार विशिष्ट रोजगार भूमिकाओं में काम करने वाले कर्मियों की मांग की है. जिसमें फ्रेमवर्क, आयरन वेल्डिंग, प्लास्टिंग और सिरेमिक टाइलिंग का काम करने वालों की मांग की है. आने वाले दिनों में इजरायली की कंपनियां भारत का दौरा करेगी और इन भूमिकाओं के लिए अपने मानदंडों और स्किल के आधार श्रमिकों का चयन करेगी.
इसके अलावा इजरायल को अपनी स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए पांच हजार देखभाल का काम करने वाले लोगों की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कम-से-कम 10वीं क्लास पूरी की हो या किसी मान्यता प्राप्त भारतीय संस्थान द्वारा जारी प्रमाणपत्र या कम-से-कम 990 घंटे के ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग के साथ एक देखभाल का कोर्स करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
चयनित लोगों को मिलेगी ये सुविधाएं
इजरायल की ओर से बताया गया है कि भर्ती के लिए चुने जाने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल बीमा, खाना और रहने के लिए घर के साथ-साथ 1.92 लाख रुपये प्रति महीने सैलरी भी मिलेगी. उम्मीदवारों को हर महीने 16,515 रुपये का बोनस भी दिया जाएगा.
बता दें कि इजरायल के लिए निर्माण श्रमिकों की भर्ती के पहले दौर में कुल 16832 उम्मीदवार अपने ट्रेड स्किल में टेस्ट दिया था, जिसमें से 10349 उम्मीदवारों को चुना गया था. श्रमिकों की भर्ती का पहला कैंपेन उत्तर प्रदेश, हरियाणा और तेलंगाना में आयोजित किया गया था.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







