
इजरायल ने गाजा-हमास ब्रिगेड के दो कमांडरों का किया काम तमाम, हमास में खलबली
AajTak
इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) और इजरायली सुरक्षा एजेंसी (ISA) ने एक संयुक्त सैन्य अभियान में हमास के आतंकवादी सेल के प्रमुख मुहम्मद इसाम हसन अल-हबील को मार गिराया है. अल-हबील पर इजरायली कॉर्पोरल नोआ मार्सियानो की कैद के दौरान बेरहमी से हत्या करने का आरोप था.
इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) और इजरायली सुरक्षा एजेंसी (ISA) ने एक संयुक्त सैन्य अभियान में हमास के आतंकवादी सेल के प्रमुख मुहम्मद इसाम हसन अल-हबील को मार गिराया है. अल-हबील पर इजरायली कॉर्पोरल नोआ मार्सियानो की कैद के दौरान बेरहमी से हत्या करने का आरोप था.
IDF के अनुसार, यह एयरस्ट्राइक सीजफायर (युद्धविराम) के उल्लंघन के जवाब में की गई. नोआ मार्सियानो को 7 अक्टूबर के हमले के दौरान नाहल ओज़ पोस्ट से अगवा किया गया था. वह इजरायली सेना में एक ऑब्जर्वर के रूप में तैनात थीं. कैद में रहने के दौरान उनकी हत्या की खबर ने इजरायल में भारी आक्रोश पैदा किया था.
इजरायली सेना ने सोशल मीडिया के जरिए इस 'एलिमिनेशन' (खात्मे) की पुष्टि करते हुए कहा कि इस कार्रवाई से मार्सियानो परिवार को न्याय मिला है. इजरायल ने स्पष्ट किया है कि वह अपने नागरिकों और सैनिकों के खिलाफ हिंसा करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेगा.
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.











