
इजरायल को मिली बड़ी कामयाबी, गाजा में हमास के प्लाटून कमांडर समेत 20 आतंकियों को किया ढेर
AajTak
इजरायली सेना ने हमास के 20 आतंकियों को मार गिराया है. इनमें आतंकी, इंजीनियर और स्नाइपर्स शामिल हैं. इजरायली सेना ने दावा किया कि मारे गए आतंकियों में वो भी शामिल थे, जो 7 अक्टूबर के हमले में शामिल थे. फिलहाल राफा में इजरायली सेना का ऑपरेशन चल रहा है, जहां लाखों की संख्या में फिलिस्तीनी शरण लिए हुए हैं.
इजरायली सेना ने नुखबा आतंकियों, इंजीनियरों और स्नाइपर्स समेत हमास के 20 आतंकियों को मार गिराया है. उनमें एक प्लाटून कमांडर और स्नाइपर मुहम्मद अबू जत्ताब भी शामिल था. पूरे युद्ध के दौरान, अबू जत्ताब ने गाजा में आईडीएफ सैनिकों के खिलाफ कई स्नाइपर हमले किए थे.
इजरायली सेना का दावा है कि 9 जुलाई को गाजा शहर में यूएनआरडब्ल्यूए केंद्र में आतंकी बुनियादी ढांचे को नेस्तनाबूद करने के लिए टार्गेटेड अटैक के दौरान हुई घातक घटना में भी अबू जत्ताब की वजह से घटी थी, जिसमें इजरायली सेना के सार्जेंट-मेजर ताल लाहत की मौत हो गई थी. कफर सबा के 21 वर्षीय लाहत, मैगलन कमांडो यूनिट के सदस्य थे.
यह भी पढ़ें: इजरायली एयर स्ट्राइक से फिर दहला गाजा... 71 लोगों की मौत
इजरायली सेना ने बताया कि 7 अक्टूबर को इजरायली क्षेत्र में घुसपैठ करने वाले नुखबा आतंकवादी इस्माइल शक्शक को भी ऑपरेशन में मार गिराया गया है.
लेबनान में भी मारा गया हमास आतंकी
आईडीएफ ने गुरुवार दोपहर को यह भी बताया कि दिन में पहले लेबनान के अंदरूनी इलाकों में हवाई हमले में हमास का एक सदस्य मारा गया. बेका के इलाके में हुए हमले में मोहम्मद जबरा भी मारा गया है, जो आईडीएफ के मुताबिक, "इजराइल के खिलाफ आतंकवादी हमले और मिसाइल लॉन्च करने के लिए जिम्मेदार था, जिसमें जामा इस्लामिया आतंकवादी संगठन के साथ मिलकर किए गए हमले भी शामिल थे."

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









