
इजरायल को मान्यता देने वाला ईरान क्यों हो गया उसके खिलाफ? जानिए, दोस्ती के दुश्मनी में बदलने की कहानी
AajTak
ईरानी हमले के बाद से इजरायल और ईरान के बीच तनाव लगातार गहरा रहा है. यहां तक कि दोनों के मसले में अमेरिका से लेकर चीन तक सुलह की कोशिशें कर रहे हैं. वैसे एक समय पर ये देश दोस्त हुआ करते थे. यहां तक कि इजरायल को मान्यता देने वाले शुरुआती देशों में ईरान भी था. तब कैसे ये दोस्ती, दुश्मनी तक पहुंच गई?
आमतौर पर दो देशों के बीच तभी ठनती है, जब उनके बीच सीमा विवाद हो. वे बॉर्डर को लेकर भिड़ते रहते हैं. कई बार घुसपैठिए भी आग में घी डालने का काम करते हैं. हालांकि ईरान और इजरायल के तनाव में ये फैक्टर मिसिंग है. दोनों के बॉर्डर एक-दूसरे से नहीं सटते. न ही दोनों के बीच व्यापारिक या राजनैतिक रिश्ते हैं. इसके बाद भी उनके बीच शैडो वॉर चला आ रहा था. अब ये लड़ाई खुलकर दिख रही है. ये तब है जबकि एक समय पर दोनों मित्र राष्ट्र हुआ करते थे.
शुरू करते हैं मित्रता की कहानी से साल 1948 में निर्माण के बाद से इजरायल काफी उठापटक झेलता रहा. ज्यादातर देशों ने उसे मान्यता देने से इनकार कर दिया, खासकर मिडिल ईस्ट के मुस्लिम देशों ने. वहीं ईरान ने उसे मान्यता दे दी. उस दौर में पूरे वेस्ट एशिया में ईरान यहूदियों के लिए सबसे बड़ा ठिकाना था. नया-नया यहूदी देश इजरायल ईरान को हथियार और तकनीक देता और बदले में तेल लिया करता था. दोनों के बीच रिश्ते इतने अच्छे थे कि इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद ने ईरान के इंटेलिजेंस सावाक को खुफिया कामों की ट्रेनिंग तक दी.
इस्लामिक मुल्क ने बदली तस्वीर
दोनों के बीच दुश्मनी की नींव डली ईरान की इस्लामिक क्रांति की वजह से. साठ के दशक से ही ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्ला रूहुल्लाह खुमैनी ईरान को मुस्लिम देश बनाने की बात करने लगे थे. तब इस देश पर राजा शाह रजा पहलवी का शासन था, जिनके अमेरिका और इजरायल से बढ़िया रिश्ते थे. खुमैनी इन दोनों ही देशों को शैतानी देश कहा करते और मुस्लिम राष्ट्र की मांग उठाते रहे.
धीरे-धीरे हवा खुमैनी के पक्ष में आ गई. क्रांति से पहले लाखों लोग शाह के खिलाफ प्रोटेस्ट करने लगे थे. हालात इतने बिगड़े कि राजा को देश छोड़कर भागना पड़ा, और साल 1979 में ईरान इस्लामिक देश घोषित हो गया. इसके बाद ही उसने अमेरिका समेत सहयोगी देश यानी इजरायल से खुलकर नफरत दिखानी शुरू कर दी.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






