
इजरायल के PM नेतन्याहू ने रतन टाटा के निधन पर जताया दुख, भारत का गौरवशाली बेटा बताया
AajTak
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज और टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है. बुधवार रात 86 साल की उम्र में रतन टाटा का निधन हो गया.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज और टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है. बुधवार रात 86 साल की उम्र में रतन टाटा का निधन हो गया. नेतन्याहू ने कहा, 'मैं और इजरायल में कई लोग भारत के गौरवशाली बेटे और हमारे दोनों देशों के बीच दोस्ती के हिमायती रतन नवल टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं. रतन के परिवार को मेरी संवेदनाएं हैं.'
'भारत और दुनिया ने एक विशाल हृदय वाले दिग्गज को खो दिया' इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू सहित दुनिया के कई नेताओं ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी. भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने अपने शोक संदेश में कहा, 'भारत और दुनिया ने एक विशाल हृदय वाले दिग्गज को खो दिया है. जब मुझे राजदूत के रूप में सेवा करने के लिए नामित किया गया, तो भारत की ओर से पहली बधाई रतन टाटा की ओर से आई.'
'फ्रांस ने भारत से एक प्रिय मित्र खो दिया' इस बीच, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, 'रतन टाटा की दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता ने भारत और फ्रांस में उद्योगों को बढ़ावा देने में योगदान दिया.' उन्होंने कहा, 'फ्रांस ने भारत से एक प्रिय मित्र खो दिया है. उनकी विरासत उनकी मानवतावादी दृष्टि, अपार परोपकारी उपलब्धियों और उनकी विनम्रता से चिह्नित होगी.'
सुंदर पिचाई ने किया याद गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स सहित वैश्विक व्यापार जगत के नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी. सुंदर पिचाई ने रतन टाटा के साथ अपनी आखिरी मुलाकात को याद करते हुए कहा, 'रतन टाटा के साथ मेरी आखिरी मुलाकात गूगल में हुई थी, हमने वेमो की प्रगति के बारे में बात की थी और उनका विजन सुनना प्रेरणादायक था. वे एक असाधारण व्यवसाय और परोपकारी विरासत छोड़ गए हैं और भारत में आधुनिक व्यवसाय नेतृत्व को मार्गदर्शन और विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.'
बिल गेट्स ने लिखा, 'रतन टाटा एक दूरदर्शी नेता थे' बिल गेट्स ने लिखा, 'रतन टाटा एक दूरदर्शी नेता थे, जिनके जीवन को बेहतर बनाने के समर्पण ने भारत और दुनिया पर एक अमिट छाप छोड़ी. मुझे कई मौकों पर उनसे मिलने का सौभाग्य मिला और मैं हमेशा उनके उद्देश्य और मानवता की सेवा की मजबूत भावना से प्रभावित हुआ.'

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








