
इजरायल के खिलाफ खुलकर सामने आया मुस्लिम देशों का संगठन OIC
AajTak
इस्लामिक देशों के संगठन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉपरेशन ने फिलीस्तीनियों के खिलाफ इजरायल की कार्रवाई को रोकने के लिए एक संयुक्त बयान जारी करके पाकिस्तान के प्रस्ताव का एकमत से समर्थन किया है.
इजरायल और फिलिस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास के बीच हिंसक झड़प बढ़ती जा रही है. पिछले सप्ताह शुक्रवार की रात यरुशलम की अल-अक्सा मस्जिद में फिलीस्तीनी और इजरायली सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़प शुरू हुई थी. अब ये झड़पें इजरायल और हमास के बीच हवाई और रॉकेट हमलों में तब्दील हो चुकी हैं. इसमें दोनों तरफ से काफी लोगों के जान जाने की रिपोर्ट्स हैं. (फोटो-Getty Images) फिलिस्तीन के समर्थन में सारे इस्लामिक देश एकजुट हो गए हैं. 57 सदस्यीय इस्लामिक देशों के संगठन 'ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉपरेशन' (OIC) ने फिलिस्तीनियों के खिलाफ इजरायल की कार्रवाई की निंदा करते हुए एक संयुक्त बयान जारी किया है. पाकिस्तान ने अपने प्रस्ताव में इजरायली कार्रवाई को लेकर संयुक्त रूप से बयान जारी करने की मांग की गई थी. ओआईसी में पाकिस्तान के प्रस्ताव का एकमत से समर्थन किया गया है. (फोटो-AP)
ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









