
इजरायल के एयर स्ट्राइक में मारे गए ईरान के एक और मंत्री, खुफिया विभाग के कई अफसरों की भी मौत
AajTak
इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने दावा किया है कि ‘ऑपरेशन रोरिंग लायन’ के तहत ईरान के खुफिया मंत्रालय के दो वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाकर मार गिराया. आईडीएफ के अनुसार, कार्रवाई सटीक खुफिया जानकारी पर आधारित थी और तेहरान स्थित मंत्रालय मुख्यालय पर भी हमला किया गया. ईरान की ओर से इस दावे पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.
अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर हमला किए जाने के बाद तीसरे दिन भी दोनों तरफ से मिसाइल, रॉकेट और ड्रोन हमले जारी हैं. इस बीच इजरायल डिफेंस फोर्सेज़ (IDF) ने दावा किया है कि उसने ईरानी शासन के खुफिया मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को एक सैन्य अभियान में निशाना बनाकर मार गिराया है. आईडीएफ के आधिकारिक बयान के मुताबिक यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन रोरिंग लायन’ के शुरुआती चरण में की गई. मरने वालों में कई ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के अधिकारी भी शामिल हैं.
हमले में मारे गए ईरानी खुफिया विभाग के उपमंत्री
आईडीएफ ने कहा है कि सैयद यह्या हमीदी, जो ‘इज़राइल मामलों’ के लिए खुफिया मंत्रालय में उपमंत्री के पद पर थे, वो इस कार्रवाई में मारे गए. बयान में आरोप लगाया गया है कि हमीदी यहूदियों, पश्चिमी देशों से जुड़े लोगों और विदेशों में शासन विरोधियों को निशाना बनाने वाली गतिविधियों का नेतृत्व कर रहे थे.
इसके अलावा, जलाल पूर हुसैन, जो खुफिया मंत्रालय के जासूसी प्रभाग (Espionage Division) के प्रमुख थे, को भी इस अभियान में मार गिराने का दावा किया गया है. आईडीएफ का कहना है कि यह कार्रवाई सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर की गई.
ईरान के कई सैन्य अफसरों की भी हमले में हो चुकी है मौत
इजरायली सेना ने यह भी दावा किया है कि इस ऑपरेशन के दौरान अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी निशाना बनाया गया है. साथ ही, इजरायली वायुसेना (IAF) ने तेहरान स्थित ईरान के खुफिया मंत्रालय के मुख्यालय पर भी हमला किया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











