
इजरायल की मदद के लिए अमेरिकी महिला के इस कदम की तारीफ तो होनी ही चाहिए...
AajTak
हमास के नरसंहार के बीच इजरायल में जंग के हालात हैं. ऐसे में जहां लोग जान बचाने के लिए वहां से निकलने की कोशिश में हैं वहीं न्यूयॉर्क की एक महिला अपना सबकुछ बेचकर इजरायल शिफ्ट होने को तैयार है. इजराइल रक्षा बलों में एक सैनिक की मां 53 वर्षीय पूर्व स्पेशल एजुकेशन टीचर एलाना किर्शबाम न्यूयॉर्क के फॉरेस्ट हिल्स में रहती हैं. वह इस समय इजरायल जाने के लिए अपना सामान बेच रही हैं.
फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के नरसंहार के चलते इजरायल में हालात गंभीर है. हमास के इजराइल पर अचानक हमला कर युद्ध के हालात पैदा कर दिए हैं. इस हमले ने इजराइल को झंकझोरकर रख दिया है. जवाबी कार्रवाई में इजरायल की ओर से लगातार हो रही बमबारी के चलते 20 लाख की आबादी वाला गाजा इमारतों के कब्रिस्तान में बदला हुआ नजर आने लगा है.
यहां फंसे अलग- अलग देश के नागरिकों को जहां उनकी सरकारें निकालने की कोशिश में लगी हैं वहीं न्यूयॉर्क की एक महिला अपना सबकुछ बेचकर इजरायल शिफ्ट होने को तैयार है.
इजरायल को हमारी जरूरत
इजराइल रक्षा बलों में एक सैनिक की मां 53 वर्षीय पूर्व स्पेशल एजुकेशन टीचर एलाना किर्शबाम न्यूयॉर्क के फॉरेस्ट हिल्स में रहती हैं. वह इस समय इजरायल जाने के लिए अपना सामान बेच रही हैं. वह कहती है, "इस समय इज़राइल को हम सभी की ज़रूरत है."बता दें कि इस जंग में इजरायल के 1,300 लोगों की जान चली गई है जबकि 3,000 इजरायली घायल हो गए.
'वहां अभी नौकरियां नहीं हैं इसलिए...'
किर्शबाम ने अपने लंबे समय के क्वींस स्थित घर से द पोस्ट को बताया, "मैं अपने बेटे के करीब रहना चाहती हूं और मैं इज़राइल में यहूदी लोगों के साथ भी रहना चाहती हूं. मैं इजरायल तो जा रही हूं लेकिन मुझे वहां रहने के लिए पैसे जुटाने की ज़रूरत है - अभी वहां कोई भी काम नहीं कर रहा है, और वे विशेष रूप से टीचरों की भर्ती को बिल्कुल नहीं हो रही हैं क्योंकि सभी स्कूल बंद हैं. ऐसे में मैंने अपना सबकुछ बेचकर पैसे जुटाने के फैसला किया है."

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











